Rajasthans cabinet minister Kanhaiya Lal Charkhi Dadri election update | चरखी दादरी पहुंचे राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल: बोले- कांग्रेस नेता आतंकियों से मिले हुए, विदेश में जाकर करते हैं देश विरोधी बातें – Charkhi dadri News


पत्रकार वार्ता को संबोधित करते राजस्थान सरकार के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी

हरियाणा के चरखी दादरी में शनिवार को राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जहां राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता विदेश में जाकर देश विरोधी बातें करते हैं, वहीं उन्हों

.

पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बता दें कि राजस्थान सरकार में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी आज चरखी दादरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की, वहीं इस दौरान वे मीडिया से रुबरू भी हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार से तीन गुना ज्यादा भाजपा ने काम करवाया है। देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, घोषणा पत्र में वादे पूरे नहीं किए हैं।

बोले- सरकारी नौकरियां सीमित

भाजपा का संकल्प पत्र 100 प्रतिशत हरियाणा में लागू होगा। वहीं उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में जनसंख्या बढ़ी है और सरकारी नौकरियां सीमित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता विदेश में जाकर देश विरोधी बातें करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता आंतकवादियों से मिले हुए हैं। दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बयान देने वाले युवाओं पर हमले को लेकर उन्होंने कहा कि कोई विशेष पार्टी प्लानिंग के तहत ऐसे काम करवाकर सहानुभूति बटोरना चाहती है। लेकिन भाजपा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *