Rajasthan News, English debate competition organized in NK Public School | एनके पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन: विपक्ष की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रा आकांक्षा झारवाल रही फर्स्ट – Jaipur News

मुरलीपुरा स्थित एन. के. पब्लिक स्कूल में विद्यालय के चारों सदनों के बीच अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का विषय था ‘क्या देश को पर्यावरण संरक्षण की बजाय आर्थिक विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए?’। इस चुनौतीपूर्ण विषय पर छात्र

.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एन. सी. लुणायच और विशिष्ट अतिथि निदेशक कुलदीप सिंह थे। उनका विद्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रोत्साहित किया और वाद-विवाद प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की तर्क शक्ति को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने का मंच भी प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता में अथर्ववेद हाउस की छात्रा आकांक्षा झारवाल ने विपक्ष की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, ऋग्वेद हाउस की छात्रा छवि खण्डेलवाल ने पक्ष की ओर से द्वितीय स्थान और अथर्ववेद हाउस की छात्रा अनमोल अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल अथर्ववेद हाउस ने पक्ष और विपक्ष दोनों में ही अपनी तर्क शक्ति का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने पक्ष और विपक्ष को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने सराहा।

निर्णायक मंडल में सीमा सोनी और स्वप्निल शर्मा ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और निष्पक्ष निर्णय लेते हुए प्रतियोगिता का समापन किया। उन्होंने छात्रों की मेहनत, तर्क-वितर्क कौशल और प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के सलाहकार विद्यानिधि त्रिवेदी, प्रधानाचार्या चित्राराजे बसेरा, समन्वयक डॉ. नाहिद खान, और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में उत्साह और जोश देखने लायक था, और सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया और इस प्रकार के आयोजन को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *