Rajasthan Congress Girija Vyas Health Update | Ahmedabad Hospital | पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत नाजुक: 90% झुलसी, डॉक्टर बोले- ब्रेन हेमरेज भी हुआ; भाई ने कहा- सिर्फ ICU में भर्ती – Udaipur News

कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत नाजुक बनी हुई है। गणगौर पूजन के दौरान वह 90 प्रतिशत झुलस गईं। डॉक्टर ने कहा- ब्रेन हेमरेज भी हुआ। फिलहाल उन्हें अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।

.

हॉस्पिटल के बर्न स्पेशलिस्ट डॉ. गिरीश अमलानी ने स्थिति गंभीर बताते हुए कहा कि व्यास 90% झुलसी है। गिरने से सिर में चोट लगने के कारण ब्रेन हेमरेज भी हुआ है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और गंभीर स्थिति के कारण अभी सर्जरी भी संभव नहीं है।

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने ब्रेन हेमरेज और वेंटिलेटर की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा- दीदी सिर्फ ICU में भर्ती है। हमारे लिए वो मां-बाप सब कुछ है, बस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने भी गिरिजा व्यास की सेहत को लेकर उनके परिवार से बात की है और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

भाई बोले- दीदी ही हमारी मां-बाप गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया- दीदी जल्द ठीक हो जाएं, हम तो यही कामना करते हैं। दीदी ही हमारी मां-बाप है। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने ही हमें संभाला है। शर्मा ने बताया कि दीदी के के जल चढ़ाने का नियमित क्रम है और इसके बाद ही मैं घर से बाहर जाता हूं।

सोमवार को संयोग ऐसा था कि मैं कोई काम आने से निकल गया और पीछे से यह सूचना आई। सबकी दुआओं से दीदी जल्दी ठीक हो जाए। घटनाक्रम को बताते हुए शर्मा ने कहा- कल उन्हें अमेरिकन हॉस्पिटल से अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल ले गए थे। जहां पर उनका इलाज जारी है।

गिरिजा व्यास कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहीं डॉ. गिरिजा व्यास वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे केंद्र और राज्य में बड़े पदों पर रह चुकी हैं। वे राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 1985 से 1990 तक विधायक और राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री रहीं।

गिरिजा व्यास साल 1991 में पहली बार सांसद बनीं। वे उदयपुर से तीन बार सांसद रहीं। 1996 और 1999 में उदयपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव जीतीं। 2009 में चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव जीतीं। वे कांग्रेस की मीडिया प्रभारी, विचार विभाग की प्रमुख रहने के अलावा कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस संदेश की एडिटर इन चीफ भी रह चुकी हैं।

—————- गिरिजा व्यास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलसीं:गणगौर की पूजा के दौरान चुन्नी ने पकड़ ली आग; अहमदाबाद रेफर

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास (79) आरती करने के दौरान झुलस गईं। गणगौर पूजा के दौरान दीपक से उनकी चुन्नी में आग लग गई। गिरिजा व्यास को उदयपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *