Rain with thunder and lightning in Jharkhand today | झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम, 30-31 अगस्त को राज्यभर में अलर्ट – Ranchi News

झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं

.

झारखंड के कई जिलों में मौसम साफ है पर आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

झारखंड के कई जिलों में मौसम साफ है पर आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम

जारी पूर्वानुमान में मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से (उड़ीसा-पश्चिम बंगाल तट) पर 1.5 से 5.8 किमी ऊंचाई तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड समेत उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल में दिखेगा।

अभी तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कई जिलों में यह सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री नीचे रहा।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5 रामगढ़ के गोला में और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 और 27 अगस्त को वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव अभी नहीं होने वाला है।

राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव अभी नहीं होने वाला है।

रांची और आसपास में झमाझम का दौर

31 अगस्त तक रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 27 और 28 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना अधिक जताई गई है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बारिश की बात करें तो 1 जून से 25 अगस्त तक झारखंड में 1000 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 33% अधिक है। रांची में अब तक 1258.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 64% ज्यादा है। लातेहार में 59%, रामगढ़ में 41% और सरायकेला-खरसावां में 75% अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई है।

27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा अधिकतम पारा

मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट के साथ सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है। इस अवधि में पूरे राज्य का अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री तथा न्यूनतम 24 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा।

अगले पांच दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट के साथ सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है।

अगले पांच दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट के साथ सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी हिस्सों जैसे कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री और न्यूनतम 22 से 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा। मध्य झारखंड के बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री तथा न्यूनतम 21 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *