मुरैना में बीती रात बिजली की कड़क के साथ हुई रिमझिम बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार एक मिलीमीटर बारिश से अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की कमी दर्ज की गई।
.
बता दें, कि पिछले दो दिनों से शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान 41 डिग्री पार कर रहा है। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री से अधिक रहा। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह। देर रात हुई एक मिलीमीटर बारिश का असर दूसरे दिन सुबह दिखाई दिया।
मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया

रात में 12 बजे के बाद हल्की बारिश हुई है। एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे गर्मी में अधिक राहत नहीं मिलेगी।