मौसम विभाग की तरफ से चंढीगढ़ में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बारिश हो सकती है।
सिटी ब्यूटीफुल यानी चंडीगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से चंडीगढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तूफान और बिजली चमकने की भी संभावना है। हालांकि शहर के कुछ इलाकों में शनिवार शाम से बादल छाए हुए हैं। इससे मौसम
.
अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में यह 0.7 डिग्री गिरा है। हालांकि कल पूरा दिन बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं, मौसम विभाग की माने तो सात अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि आज पंचकूला और मोहाली में बादल छाए हुए हैं। लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है।
41.8 डिग्री कम हुई बारिश
चंडीगढ़ मानसून के सीजन में बारिश जरूर हो रही है। लेकिन कुछ एरिया में बारिश हो रही, जबकि कुछ सेक्टर सूखे ही रह जाते हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक इस साल चंडीगढ़ में बारिश से कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ है।
चंडीगढ़ में जून से लेकर अब तक 266.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश से 41.8 फीसदी कम हुई है। वहीं, इस वजह से दिन में लोगों को दिक्कत आती है। उमस काफी बढ़ जाती है।
अगले हफ्ते है बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में बारिश के आसार है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने के आसार है।
हालांकि किसी तरह के मौसम में बड़े बदलाव की स्थिति बनती हे तो मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी किए जाएंगे। वहीं, मौसम विभाग की माने इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। मुश्किल समय में 112 हेल्पलाइन पर मदन के लिए कॉल की सकती है।