बिहार में रक्षाबंधन के दिन मौसम सुहाना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 7 जिलों में भारी और 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में अब तक 23 फीसदी कम बारिश हुई है।
.

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे झारखंड और बिहार में मानसून एक्टिव होने की संभावना है।



