Rain alert in 12 districts of Punjab | पंजाब के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट: सभी जिलों में पहुंचा मानसून, फिरोजपुर सबसे गर्म, उमस से लोग परेशान – Punjab News

पंजाब के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट।

पंजाब में मानसून आ चुका है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट और 4 में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, विभाग ने तहसील स्तर पर 9 बजे तक अलर्ट जारी किया है।

.

अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं। 24 घंटे में फिरोजपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के आसार हैं। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

तहसील स्तर पर मौसम का अलर्ट।

तहसील स्तर पर मौसम का अलर्ट।

सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती है बारिश

तहसील स्तर पर सुबह नौ बजे तक राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, खरड़ में मध्यम स्तर की बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने का अनुमान है। इसी तरह पटियाला, राजपुरा डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, फगवाड़ा, जालंधर दो, बलाचौर, नवांशहर, आनदंपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला, बटाला, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरिया और गुरदासपुर में हलकी बारिश की संभावना है।

2 जिलों में बारिश दर्ज की गई

पंजाब में मानसून पहुंच गया है, लेकिन अभी तक उस हिसाब से बारिश नहीं हो रही है। इस वजह से गर्मी व उमस बनी हुई है। 24 घंटों में 2 जिलों में बारिश रिपोर्ट हुई है। इनमें मोहाली में 17.5 MM और रूपनगर में 5.5 MM बारिश शामिल हैं।

ऐसे रहा बड़े शहरों का तापमान

राज्य में अमृतसर में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है । आज यहां बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश का की संभावना है। वहीं, लुधियाना में 37.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पटियाला में 37.2 डिग्री, मोहाली में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पठानकोट में 37.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि मोहाली में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *