Rain alert in 10 districts of Bihar | 10 जिलों में हो सकती है बारिश: पटना में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान; प्रदेश में अब तक 24 फीसदी कम बारिश – Patna News

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। आज 10 जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में तेज हवा भी चलने की संभावना है। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

.

वहीं, शुक्रवार को पूरे प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधि कमजोर रही। कुछ ही जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रहा।

राजधानी में अब तक 40 फीसदी कम बारिश

राजधानी पटना में अब तक औसत से 40 फीसदी कम बारिश देखने को मिली है। आज पटना में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दिन के समय कड़ी धूप निकलेगी। शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। औसत अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *