Rahul Gandhi’s effigy burnt at Rajiv Gandhi Chowk | राजीव गांधी चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका: बीजेपी ने विरोध में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, कहा- अमेरिका दौरे पर भारत विरोधी बयानबाजी की – Bilaspur (Chhattisgarh) News

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयानों को लेकर बिलासपुर में शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला इकाई के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका

.

नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी कर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने पर आमादा हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमेरिका में सिख समुदाय और भारत विरोधी बयानबाजी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने आरोप लगाया कि, सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय और भारत विरोधी बयानबाजी की है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि, राहुल गांधी को सुधर जाना चाहिए।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व के देशों में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सिख समुदाय पूरे सम्मान, सुरक्षा, प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं।

राहुल पर अराजकता फैलाने के आरोप

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल ने आरोप लगाया कि, राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाकर अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके मंसूबों को देश भक्त कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री शैलेंद्र यादव ने कहा है कि, राहुल गांधी देश के सभी पिछड़ा वर्ग का अपमान कर रहे हैं। उनके बयान से वे लोग आहत हुए हैं और इसका विरोध करते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि विदेश जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिशों को तत्काल रोकने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो अनर्गल बयानबाजी कर समाज में विद्वे्ष पैदा कर रहे हैं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदर्शन में,यदुराम साहू महामंत्री, राजेश कुमार रजक जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बबला श्रीवास, जिला भाजपा मंत्री रामू साहू, शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, पूजा खत्री, स्मृति जैन आदि शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *