Rahul gandhi reached Shimla | Sonia Gandhi Priyanka Vadra Chhabra Himachal | शिमला पहुंचे राहुल गांधी: सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ छराबड़ा रुकेंगे; सीएम-मंत्री विक्रमादित्य ने किया स्वागत – Shimla News

शिमला के अन्नाडेल में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोपहर के वक्त शिमला पहुंचे। राहुल गांधी का काफिला शिमला के संजौली से दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। चंडीगढ़ से शिमला के अन्नाडेल तक राहुल गांधी हेलिकॉप्टर में आए। यहां से छराबड़ा के लिए सड़क मार्ग

.

अन्नाडेल में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

शिमला के अन्नाडेल में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह।

शिमला के अन्नाडेल में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह।

सूत्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी आज शाम तक शिमला आ सकते हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिन से छराबड़ा में है। आज राहुल गांधी भी मां और बहन से मिलने छराबड़ा पहुंच गए हैं।

माना जा रहा है कि गांधी परिवार इस बार दिवाली छराबड़ा में ही मना सकता है। हालांकि अभी ऑफिशियल कार्यक्रम नहीं है।

शिमला से 13 किलोमीटर दूर प्रियंका का मकान

बता दें कि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। यहां पर प्रियंका गांधी साल में चार-पांच आती रही है। इनके साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी छराबड़ा आते रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *