- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi; Congress Session 2025 LIVE Update | Sonia Gandhi Priyanka Kharge
अहमदाबाद8 घंटे पहलेलेखक: आशीष राय
- कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है। अडाणी-अंबानी को देश का पूरा धन दिया जा रहा है।
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिवसीय 84वें अधिवेशन का समापन हो गया। अधिवेशन में बुधवार को राहुल गांधी बोले- कुछ दिन पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किया। यह फ्रीडम ऑफ रिलीजन, संविधान पर आक्रमण है। RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिखते हैं कि क्रिश्चियंस पर आक्रमण करने जा रहे हैं। ये एंटी-रिलीजन बिल है। ये देश के सभी लोगों को मालूम होना चाहिए।
राहुल ने कहा- बांग्लादेश के नेता भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री वहां के नेता से मिले। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। कहां गई 56 इंच की छाती।
इससे पहले मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली। आज दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन हो रहा है, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल मौजूद हैं, लेकिन प्रियंका गांधी नहीं पहुंचीं।
चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, ईवीएम से नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे उन्हें फायदा हो और विपक्ष को नुकसान। उनका सुझाव है कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, ईवीएम से नहीं।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव भी धोखे से जीता। महाराष्ट्र में 150 सीटों पर लड़कर 138 पर जीत हासिल की गई, जो 90 प्रतिशत जीत है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा। खड़गे ने आगे कहा- सब कुछ पता लगा लिया जाएगा, क्योंकि चोर चोरी करता है और आज नहीं तो कल पकड़ा जाएगा।
नेहरू ने जो बनाया, उसे मोदी खत्म करना चाहते हैं अधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत झंडावंदन के साथ हुई। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी एक-एक करके सार्वजनिक क्षेत्र को बेचकर अपने दोस्तों को दे रहे हैं और देश को बेचकर चले जाएंगे। जवाहरलाल नेहरू ने जो बनाया, उसे मोदी खत्म करना चाहते हैं, जबकि सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। वे सिर्फ कांग्रेस को गालियां देते हैं, इसके अलावा कोई बात नहीं करते।
कांग्रेस अधिवेशन से जुड़ी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
11:27 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- जिलाध्यक्षों को संगठन की नींव बनाएंगे
राहुल ने कहा- हमारी संगठन में काफी बैठकें हुई हैं। हम चाहते हैं कि जिला अध्यक्षों को संगठन की नींव बनाएं, शक्ति बनाएं। डिस्ट्रिक्ट कमेटी और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट को हम पार्टी की फाउंडेशन बनाने जा रहे हैं। आप सभी को लड़ना है। ये आसान नहीं है। उनके पास धन हैं, देश के सारे इंस्टीट्यूशंस हैं। उनके पास सबकुछ है, लेकिन जीत हमारी होगी, हमारे साथ जनता का प्यार है। आप देखिएगा कि आने वाले समय में जनता उनके साथ क्या करने जा रही है।
11:26 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- हमारे मन में सबके लिए रिस्पेक्ट
राहुल बोले- आपके लिए चाहे दलित, आदिवासी, पिछड़े, महिला चाहे कोई भी हो, आप सभी की रिस्पेक्ट करते हैं। उनके मन में सबके लिए नफरत भरी हुई है। लड़ाई इसी बात की है। हमारे लिए सभी लोग इंसान हैं। हम सभी से मोहब्बत करते हैं। उनके लिए रिस्पेक्ट के मायने अलग हैं। कोई दलित है, उसे मंदिर में नहीं जाना चाहिए। दलित को मंदिर नहीं जाना चाहिए। कोई गरीब किसान के बेटा है तो उसे अंग्रेजी नहीं सीखनी चाहिए। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
11:22 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- RSS क्रिश्चियंस पर आक्रमण करेगी
राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किया। यह फ्रीडम ऑफ रिलीजन, संविधान पर आक्रमण है। RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिखते हैं कि क्रिश्चियंस पर आक्रमण करने जा रहे हैं। ये एंटी-रिलीजन बिल है। ये देश के सभी लोगों को मालूम होना चाहिए। हम चाहते हैं कि हर कम्युनिटी को देश में सम्मान मिले। हम चाहते हैं कि ये देश सबका हो। हम जाति, भाषा को यहां से फायदा मिले।
11:19 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- RSS ने रामलीला मैदान में संविधान को जलाया था
राहुल ने कहा- हम अंग्रेज और RSS की विचारधारा के खिलाफ लड़े थे। इनकी विचारधारा, फ्रीडम स्ट्रगल की विचारधारा नहीं है। जिस दिन संविधान लिखा गया था, उस दिन RSS ने रामलीला मैदान में संविधान को जलाया था। इसमें लिखा है कि हमारे देश का झंडा तिरंगा होगा। सालों तक RSS ने तिरंगे को सैल्यूट नहीं किया था। वे हिंदुस्तान की सारी संस्थाओं को कंट्रोल कर देश का अडाणी-अंबानी को सारा धन देना चाहते हैं।
11:18 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- बीजेपी-RSS को कांग्रेस ही हराएगी
राहुल ने कहा- संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है। अडाणी-अंबानी को देश का पूरा धन दिया जा रहा है। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में होना चाहिए। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश के सभी वाइस चांसलर RSS के होना चाहिए। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश में कोई खास भाषा ही पढ़ाई जाएगी। जिस पार्टी के पास विचारधारा, क्लैरिटी नहीं है, वो बीजेपी-RSS के सामने खड़ी नहीं हो सकती। जिसके पास विचारधारा है, वही बीजेपी-RSS के सामने खड़ी हो सकती है, वही उन्हें हराएगी।
11:18 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- बदलाव आने वाला है
राहुल ने कहा कि आप बिहार के चुनाव में देखिएगा। महाराष्ट्र के लोगों से पूछिए, वहां बीजेपी ने चुनाव कैसे जीता। आने वाले समय में बदलाव आने वाला है। लोगों का मूड दिख रहा है। विचारधारा की लड़ाई है। हमारी गांधीजी की विचारधारा है। RSS की विचारधारा में क्या फर्क है? संविधान हमारी विचारधारा है। इसमें बुद्ध, कबीर, गुरुनानक, बासव की विचारधारा है। आज इस पर आक्रमण हो रहा है।
11:14 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले-भारत जोड़ो यात्रा आपकी सफलता
राहुल ने कहा- इंदिरा गांधी से किसी ने पूछा कि आप दाएं झुकती हैं या बाएं। इंदिरा गांधी ने कहा कि मैं हिंदुस्तान की प्रधानमंत्री हूं, सीधी खड़ी रहती हूं। मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या बिना आप लोगों के राहुल भारत जोड़ो यात्रा कर सकता था क्या?
11:13 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- ट्रम्प ने नए टैरिफ लगा दिए, मोदी जी की चूं तक नहीं निकली
राहुल ने कहा- पहले मोदी अमेरिका जाते थे। राष्ट्रपति से गले लगते थे। अब आपने ट्रम्प से गले मिलने वाली फोटो देखी। ट्रम्प ने नए टैरिफ लगा दिए। मोदी जी की चूं तक नहीं निकली। जनता का ध्यान वहां न जाए, पार्लियामेंट में ड्रामा चलाया। सच ये है कि आर्थिक तूफान आने वाला है। कोरोना में मोदी जी ने थाली बजवाई थी। अब कहां छिप गए हैं।
11:13 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- गरीबों का हक छीना जा रहा
राहुल बोले- बीएचईएल, एचएएल, बीएसएनएल पहले दलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा लोगों को नौकरी देते थे, अब अडाणी-अंबानी जी को देख लीजिए, यहां आपको एक भी दलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा नहीं मिलेगा। छत्तीसगढ़-बिहार-झारखंड में माइन चाहिए, कहीं का एयरपोर्ट चाहिए, ले लो। सारी अपॉरच्युनिटीज 90% दलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा से छीनी जा रही है।
11:12 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- अग्निवीर बनाकर शहीद का दर्जा और पेंशन का हक छीना गया
राहुल ने कहा कि आज हमारी सरकार युवाओं को कहती है कि आप युद्ध में शहीद होंगे, आप अग्निवीर हो तो हम आपको न शहीद का दर्जा देंगे और न ही पेंशन। आपके साथ जो लड़ रहा है, उसे मिलेगा, आपको नहीं। दलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा को नुकसान हो रहा है।
11:11 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- बांग्लादेश के सामने मोदी चुप रहे
बांग्लादेश भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री वहां के नेता से मिले। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। कहां गई 56 इंच की छाती।
11:03 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- तेलंगाना में सारे गिग वर्कर्स दलित, ओबीसी या आदिवासी
राहुल ने कहा- तेलंगाना में सारे गिग वर्कर्स दलित, ओबीसी या आदिवासी हैं। तेलंगाना में जाति जनगणना में नया उदाहरण दिया है। तेलंगाना में हम सचमुच में विकास का काम कर सकते हैं। वहां हम हर सेक्टर में आपको बता सकते हैं। मैं खुश हूं कि जाति जनगणना होने के बाद हमारे सीएम और टीम ने ओबीसी रिजर्वेशन को 42% तक पहुंचा दिया। जब दलित, ओबीसी, माइनॉरिटी की भागीदारी की बात आती है तो बीजेपी के लोग चुप हो जाते हैं। जो हमने तेलंगाना में किया है, वह हम पूरे देश में करने जा रहे हैं। बीेजेपी ने इसे रद्द कर दिया है।
11:02 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- जाति जनगणना का कानून पास करेंगे
अधिवेशन में राहुल गांधी बोले- लोकसभा में, राज्यसभा में हम कानून पास करेंगे। जाति जनगणना यहीं से निकालेंगे। मैं जानता हूं कि जो तेलंगाना की हालत है, वह हर प्रदेश की है। तेलंगाना में 90% आबादी, ओबीसी, दलित, माइनॉरिटी है। तेलंगाना में मालिकों की लिस्ट, सीईओ की लिस्ट, सीनियर मैनेजमेंट की लिस्ट में इस 90% में से नहीं मिलेगा।
09:28 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
लंच के बाद कई प्रतिनिधि ऊंघते हुए नजर आए।

07:16 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
ये किसने कहा आपसे आंधी के साथ हूं, मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं
राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने भाषण की शुरुआत शेर सुनाते हुए की- ये किसने कहा आपसे आंधी के साथ हूं, मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं। उन्होंने आगे कहा- मैं इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे भारत से आए कांग्रेस सदस्यों की ऊर्जा को सलाम करता हूं। यह कठिन समय है। सत्ता में बैठे लोगों ने नफरत को हथियार बना लिया है। कांग्रेस प्रेम की बात करती है। कांग्रेस न्याय के मार्ग की बात करती है। न्याय के लिए संघर्ष चल रहा है और न्याय के योद्धा का नाम राहुल गांधी है। गांधी और सरदार के गुजरात में खड़े होकर मैं सोचता हूं कि मैं कांग्रेस का एक आम आदमी हूं। जिसकी जड़ें महात्मा गांधी में मिलती हैं और उनके संस्कार राहुल गांधी में मिलते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं।
06:31 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
सीएम रहते भी गुजरात की गरीबी दूर नहीं की
खड़गे ने बेरोजगारी के समय मोदी की चुप्पी पर तंज कसा और कहा कि भाजपा दिखाती है कि भारत का विकास 2014 के बाद हुआ, जबकि गांधीनगर भी कांग्रेस की देन है, जो उसके जमाने में बना। फिर भी मोदी कहते हैं कि यह उनके जमाने में हुआ। कांग्रेस ने बड़े-बड़े काम किए, पर भाजपा पूछती है कि 70 साल में क्या किया। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी मोदी ने वहां की गरीबी दूर नहीं की। खड़गे ने कहा कि हम भी हिंदू हैं, दलित और गरीब लोग भी इंसान और हिंदू हैं, लेकिन दर्शन के लिए जाएं तो गंगाजल डालकर पवित्र किया जाता है, जो शर्मनाक है। मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता और अपमान किया जाता है। उन्होंने पूछा कि दलित हिंदुओं की क्या दशा है, इसे मोदी सुधारें और शाह इस भेदभाव को बंद करें।
06:31 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
सरकार को सुप्रीम कोर्ट फटकार लगाती है
उनका आरोप है कि सरकार सिर्फ ईडी और सीबीआई के पीछे दौड़ती है और छोटे व्यापारियों को परेशान करती है। सोनिया गांधी के आशीर्वाद से वे आगे बढ़ेंगे और राहुल गांधी गरीब व पिछड़े वर्ग के लिए ऊर्जा के साथ काम करते हैं। जिंदाबाद कहने से काम नहीं होगा, जीतकर आएंगे तब बात बनेगी। मोदी सरकार के मित्र अमीर हैं, जो गरीब के मित्र नहीं बनते। खड़गे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई और राज्यपाल को बिल पास करने या वापस भेजने को कहा, जिसे उन्होंने सरकार और राज्यपाल के लिए थप्पड़ बताया। उनका कहना है कि मोदी विपक्ष को परेशान करने के लिए काम करते हैं, देश के लिए नहीं, और गलत काम करने पर सुप्रीम कोर्ट फटकार लगाती है।
06:30 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मोदी पब्लिसिटी के लिए काम करते हैं
दलित, आदिवासी और गरीब बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं, इसके खिलाफ हमें लड़ना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों की जमीन की रक्षा के लिए कई कानून बनाए और करके दिखाया। खड़गे ने कहा कि 2021 की जनगणना की बात है, फिर भी 2011 के आंकड़ों पर चल रहे हैं। जाति जनगणना पिछड़ों और ओबीसी के लिए जरूरी है, ताकि शिक्षा, नौकरी और हक के लिए लड़ा जा सके, लेकिन मोदी यह करना नहीं चाहते। अगर आप पिछड़े हैं, तो जाति जनगणना करवाएं, पर वे इसके खिलाफ हैं। हमें इन सबके लिए लड़ना है। खड़गे ने मोदी पर पब्लिसिटी के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा कि वे घर में बुलाकर काम करते हैं, मैदान में आने की हिम्मत दिखाएं।
06:29 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
हमें विषैले सिद्धांतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा
गांधीजी ने 1947 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में सांप्रदायिक संस्थाओं के खिलाफ प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस पूरे देश की सेवक है। सांप्रदायिक संस्था और उसके जहरीले सिद्धांतों और कार्यों के लिए उचित प्रतिक्रिया यह होगी कि कांग्रेस एक मजबूत जनमत तैयार करे। हमें विषैले सिद्धांतों का जवाब देने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा।
05:34 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता तो आम लोगों को कैसे बोलने देंगे?
खड़गे ने आगे कहा- मौजूदा हालात की बात करें तो पिछले 11 वर्षों से सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। इसे रोकना जरूरी है। हाल के बजट सत्र में सरकार ने मनमाने ढंग से काम किया। राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। लोकतंत्र में यह शर्म की बात है। विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता तो आम लोगों को कैसे बोलने देंगे? अगर विपक्षी नेता की आवाज दबाई जा रही है तो सोचिए आज की सरकार किस मानसिकता के साथ चल रही है।
05:31 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- अहमदाबाद हमारे लिए तीर्थस्थल है
अधिवेशन की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा- 140 वर्षों में 86 अधिवेशन हुए, जिनमें से 6 गुजरात में हुए। अहमदाबाद में भी 3 सत्र आयोजित किए गए। अहमदाबाद हमारे लिए तीर्थ स्थान है। यहां साबरमती आश्रम और सरदार स्मारक है। यह सत्र गांधीजी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी का प्रतीक है और सरदार की 150वीं जयंती को समर्पित है।
05:11 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
करीब 3 हजार लोगों के बैठने की झमता वाले डोम में 300 एसी लगाए गए थे। साथ ही लंच के लिए ग्रीनरूम तैयार किया गया था।

05:01 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
साबरमती नदी के तट पर बने इस VVIP डोम में 150 लोगों की कैपेसिटी वाला स्टेज भी बनाया गया है।

04:39 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने मंच से कविता पढ़ी
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने मंच से कविता पढ़ी। उन्होंने कहा कि भले ही वे 30 साल से सत्ता में नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत उदार हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता डरा हुआ नहीं है और वह बेचा नहीं गया है। हां, एक या दो हैं। जिन्हें कांग्रेस ने हीरो बनाया था लेकिन लालच में आकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है।
04:32 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
देश भर से आए प्रतिनिधियों से कांग्रेस हाईकमान की चर्चा शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंच पर पहुंच गए हैं। हाईकमान और प्रतिनिधियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
04:20 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। बड़े नेताओं के लिए मंच बनाया गया हैं, वो यहां से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
04:10 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात में कांग्रेस का यह छठवां अधिवेशन है।

03:59 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
अधिवेशन के पहले दिन की 5 तस्वीरें…

राहुल और सोनिया गांधी मंगलवार सुबह 10.30 पर अहमदबाद पहुंचे। होटल में हयात में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे का हाथ पकड़कर (CWC) की बैठक में शामिल होने पहुंचे।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी।

करीब 4 घंटे तक चली मीटिंग के बाद कांग्रेसी नेता शाम 6 बजे गांधी आश्रम पहुंचे।

मीटिग के बाद कांग्रेसी नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक में ग्रुप फोटो खिंचवाई।
03:55 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
अधिवेशन के लिए कांग्रेस की तैयारियां
अधिवेशन में 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही ‘संविधान बचाओ यात्रा’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत भी अहमदाबाद से होगी, जिसका लक्ष्य भाजपा को चुनौती देना और कांग्रेस की स्थिति मजबूत करना है। ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 15 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई है, जिसके संयोजक रणदीप सुरजेवाला हैं। इसमें भूपेश बघेल, सचिन पायलट और विक्रांत भूरिया जैसे नेता शामिल हैं। यह कमेटी अधिवेशन में चर्चा के लिए प्रस्तावों और रणनीतियों का मसौदा तैयार कर रही है। कमेटी की कई बैठकें दिल्ली और अन्य स्थानों पर हो चुकी हैं, जहां बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया। होटलों के 2000 कमरे बुक दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब 3000 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसलिए अहमदाबाद शहर और आसपास 2000 होटल कमरे बुक किए गए हैं। इसके चलते ITC नर्मदा और कोर्टयार्ड समेत बड़े होटल कंपलीट बुक्ड हैं।कार्यकर्ता ‘कार सेवा’ प्रदान करेंगे। कारों और बसों की भी व्यवस्था नेताओं को ले जाने और लाने के लिए कारों और बसों की भी व्यवस्था की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी कार लेकर सेवा में शामिल होने के लिए सूचित किया गया है। होटल की कारें भी बुक की गई हैं और कुछ कारें निजी ट्रैवल एजेंसियों से भी किराए पर ली जा रही हैं।
03:50 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात में कांग्रेस के चुनावी सफर पर एक नजर
गुजरात में कांग्रेस का चुनावी सफर एक लंबी और उतार-चढ़ाव भरी कहानी है। स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस ने गुजरात में कभी मजबूत पकड़ बनाई तो कभी उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।
स्वतंत्रता के बाद का दौर (1960-1990) 1960 में गुजरात के गठन के बाद कांग्रेस ने राज्य में अपनी मजबूत स्थिति बनाई। 1962, 1967 और 1972 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस दौरान जिवराज मेहता, बलवंतराय मेहता और हितेंद्र देसाई जैसे गांधीवादी नेताओं ने पार्टी को नेतृत्व दिया।
माधवसिंह सोलंकी युग 1980 और 1985 में कांग्रेस ने माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। 1985 में कांग्रेस ने 149 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया, जो गुजरात विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत थी। सोलंकी की ‘KHAM’ (क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी, मुस्लिम) रणनीति ने पार्टी को सामाजिक गठजोड़ के आधार पर मजबूत किया।
1995 में भाजपा की एंट्री 1962 से 1984 तक कांग्रेस ने गुजरात की ज्यादातर लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाए रखा। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति लहर में कांग्रेस ने सभी 26 सीटें जीतीं। 1990 के दशक में हिंदुत्व और राम मंदिर आंदोलन के साथ भाजपा ने गुजरात में पैर जमाने शुरू किए। 1995 में पहली बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता और कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई।
7 चुनाव से कांग्रेस सत्ता से दूर 2002 के दंगों के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात को अपना गढ़ बना लिया। कांग्रेस का वोट शेयर लगातार कम होता गया। 2002 में कांग्रेस को 51 सीटें मिलीं, जो 1998 की 53 से कम थीं। 2007 में कांग्रेस को 59 सीटें मिलीं। 2012 में भी कांग्रेस 61 सीटों पर सिमट गई। 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया और 77 सीटें जीतीं, लेकिन सत्ता से दूर रही। 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उभरने से कांग्रेस का वोट बंटा और वह मात्र 17 सीटों पर सिमट गई।
24 साल बाद 1 लोकसभा सीट जीती 2004 में कांग्रेस ने गुजरात में 12 सीटें जीतीं, लेकिन 2009 में यह संख्या 11 हो गई। 2014 और 2019 में भाजपा ने सभी 26 सीटें जीतकर कांग्रेस को शून्य पर ला दिया। 2024 में कांग्रेस ने बनासकांठा सीट जीतकर 10 साल बाद खाता खोला, लेकिन कुल मिलाकर उसका प्रदर्शन कमजोर रहा।
03:49 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से जुड़ी पुरानी तस्वीरें…


1932 के हरिपुर अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी, सुभाष चंद्रे बोस और सरदार बल्लभ भाई पटेल।

भावनगर अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी पहुंचे थे।

भावनगर अधिवेशन नीलम संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में हुआ था।

भावनगर अधिवेशन के दौरान तीन एंट्री गेट तैयार किए गए थे
03:48 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस अधिवेशन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
राहुल गांधी बोले- हम दलित, मुस्लिम-ब्राह्मण में उलझे रहे, ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने यह भी कहा- हम मुस्लिमों की बात करते हैं, इसलिए हमें मुस्लिम परस्त कहा जाता है। हमें ऐसी बातों से डरना नहीं है। मुद्दे उठाते रहना है। पूरी खबर पढ़ें..
03:46 AM9 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
सैम पित्रोदा बोले- कांग्रेस में चर्चाएं होती हैं, एग्जीक्यूशन नहीं; जिम्मेदारों से पूछें- रायपुर-जयपुर सम्मेलन में जो फैसले लिए, वे लागू क्यों नहीं हुए

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि पार्टी गुजरात में अधिवेशन कर रही है। मेरा मानना है कि कांग्रेस के अधिवेशन में आइडियोलॉजी पर अच्छी चर्चा होती है, लेकिन एग्जीक्यूशन नहीं हो पाता। कांग्रेस नेता अपने अंदर गांधीजी के विचार ला पाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।’ पूरा इंटरव्यू पढ़ें…