57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/01/comp-11_1714572581.gif)
अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2- द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज हो चुका है। गाने को हिंदी, मलयाली, बंगाली, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। ये फिल्म का टाइटल सॉन्ग है, जिसका टाइटल ही पुष्पा-पुष्पा रखा गया है। गाने में अल्लू अर्जुन के दमदार किरदार से परिचय करवाया गया है।
अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिलीज हुआ ट्रेलर
8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के बर्थडे के खास मौके पर पुष्पा 2- द रूल के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ट्रेंड में है। इस फिल्म को 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फाजिल अहम किरदारों में हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/01/mv5bngzlntflowmtmzuwnc00zddhltk0mwutogzjyzflotbmnd_1714572613.jpg)
फिल्म पुष्पा 2- द रूल के डायरेक्टर और राइटर सुकुमार हैं, जिन्होंने पहला पार्ट भी डायरेक्ट किया था। 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पाः द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए थे। 200-250 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 375 करोड़ रुपए कलेक्शन किया था। ये साल 2021 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म रही थी। फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
भारत की मेगा बजट फिल्मों में से एक है पुष्पा 2- द रूल
पुष्पा 2- द रूल को 500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में तैयार किया है। ये अब तक की भारत में बनीं सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक है। फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयाली और बंगाली भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये पहली पैन इंडिया फिल्म है जिसे बंगाली भाषा में रिलीज किया जा रहा है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/01/rashmikamandannalookinpushpa_1714572622.jpg)