Punjab Weather Report ; City Temperature Heatwave Alerts | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब में अधिकतम तपामान 2.2 डिग्री गिरा: 4 जून तक हीटवेव की चेतावनी, 5 से बारिश के आसार; 9 जिलों में ओरेंज अलर्ट – Amritsar News

पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद भी लगातार हीटवेव लोगों को परेशान कर रहा है। लेकिन तापमान में गिरावट से लोगों को इस गर्मी से राहत जरूर मिली है। वहीं, पंजाब में 4 जून तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन 5 जून से राहत दिख रह

.

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारियों के अनुसार पंजाब के 3 जिलों मानसा, बरनाला व लुधियाना में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट दिया गया है। जबकि 6 अन्य जिलों बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में हीटवेव के साथ-साथ बारिश पड़ने व तेज तूफान की आशंका दिख रही है। अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल, 4 जून को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। लेकिन 5 व 6 जून से पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 जून तक तापमान में भारी गिरावट

पंजाब में 5-6 जून को बारिश के बाद लोगों को गर्मी से भारी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 6 जून तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- शहर का बीते दिन अधिकतम तापमान तकरीबन 2 डिग्री तक गिर कर 43.5 डिग्री तक पहुंच गया। आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

जालंधर- शहर का रविवार शाम तापमान अधिकतम 40.8 फीसदी दर्ज किया गया। आज बारिश के आसार बन रहे हैं, इसके बावजूद तापमान बढ़ कर 46 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार बन रहे है।

लुधियाना- रविवार का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश के आसार बन रहे हैं, लेकिन तापमान 45 डिग्री के करीब तक पहुंचने की संभावना है।

पटियाला- बीते दिन अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज बारिश का अलर्ट है। इसके बवाजूद पंजाब में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

मोहाली- बीते दिन अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान बढ़ने व 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार बन रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *