अमृतसर का अधिकतम तापमान बीते दिन 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। 25 मई के बाद पंजाब बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।
पंजाब में हीट-वेव के चलते मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी कर चुका है। पंजाब के 4 जिलों में ये अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। बठिंडा का तापमान बीते तीन दिन से सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार शाम एक बार फि
.
वहीं, देश में 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। पहले ही दिन से तापमान में खतरनाक स्तर पर बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को पंजाब के शहरों का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो बीते 46 साल का रिकार्ड टूट जाएगा।
लेकिन, तापमान में बढ़ौतरी यहीं रुकने वाली नहीं है। 26 मई और 27 मई को ये तापमान 49 डिग्री पर पहुंच जाएगा। जो कि 46 साल पहले के 21 मई 1978 के अधिकत तापमान 47.7 डिग्री से भी तकरीबन 1 डिग्री अधिक होगा।

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।
7 जिलों में ओरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 4 जिलों में जहां रेड अलर्ट बताया है, वहीं 7 जिलों को ओरेंज अलर्ट पर रखा गया है। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर में ये अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। वहीं, अन्य सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानें क्या होता है नौतपा
भारत में नौतपा की शुरुआत इस साल 25 मई से होगी और इसका असर 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिन को सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यह वे दिन होते हैं, जब सूर्य धरती के नजदीक होता है और आग उगलना शुरू करेगा। इन दिनों में तापमान लगातार चढ़ेगा।
आपको बता दें कि, ज्येष्ठ महीने की शुरुआत में नौतपा आरंभ होता है। वैसे नौपता 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्म रहते हैं। इसी वजह से इसे नौतपा कहते हैं।

जाने पंजाब के शहरों का तापमान
अमृतसर- शहर का अधिकतम तापमान मंगलवार 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज इस तापमान में तकरीबन 1 डिग्री की बढ़ौतरी की संभावना बनी हुई है। अनुमान है कि तापमान तकरीबन 45 डिग्री के करीब दर्ज होगा।
जालंधर- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान तकरीबन 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
लुधियाना- शहर का अधिकतम तापमान मंगलवार 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान तकरीबन 46 डिग्री रहने का अनुमान है। ये सामान्य से तकरीबन 8 डिग्री अधिक होगा।
पटियाला- शहर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। आज ये तापमान 43 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
मोहाली- शहर का बीते दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।