Punjab two sides throw bricks stones 5 injured | Ludhiana News | लुधियाना में होली-जुमे पर 2 पक्ष भिड़े: एक-दूसरे पर पथराव किया, वाहनों में तोड़फोड़; मस्जिद के शीशे भी टूटे – Ludhiana News

लुधियाना में एक-दूसरे पर पथराव करते दोनों पक्षों के लोग।

पंजाब के लुधियाना की मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चली। झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे गए हैं। CIA समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल प

.

विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मस्जिद की तरफ पहले ईंट फेंकी गई।

इसमें पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। मामला शाम साढ़े 4 बजे का है।

छत से पत्थर बरसाते युवक। उनके साथ बच्चे भी दिखे।

छत से पत्थर बरसाते युवक। उनके साथ बच्चे भी दिखे।

अब पढ़िए दोनों पक्षों के लोगों ने क्या कहा…

मुस्तकीम बोले- शरारती तत्वों ने हमला किया विशेष समुदाय के नेता मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बिलाल मस्जिद में दोपहर 1 बजे जुमे की नमाज अदा हो रही थी। इस दौरान शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर हुड़दंगबाजी की। इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे दोबारा नमाज अदा की जा रही थी। उस दौरान शरारती तत्वों की भीड़ ने मस्जिद पर हमला कर दिया। मस्जिद और नमाजियों पर पत्थरों के साथ शीशे की बोतलें बरसाई गईं। इसमें समुदाय के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को अस्पताल लाया गया।

सैफी ने कहा- जय श्री राम के नारे भी लगाए विशेष समुदाय के नेता अलमुद्दीन सैफी ने कहा- रमजान का पवित्र मेला चल रहा है। सभी मस्जिदों में ऐलान हुआ था कि अगर कोई रंग लगा भी दे तो बुरा नहीं मानना है। मगर मियां मार्केट में प्लानिंग के साथ मस्जिद पर हमला किया गया। साथ ही मस्जिद पर शराब की बोतलें फेंकी गईं। साथ ही इतना कुछ होने के बाद यहां पर जय श्री राम के नारे भी लगाए गए।

मस्जिद में खिड़कियों के टूटे शीशे।

मस्जिद में खिड़कियों के टूटे शीशे।

विशेष समुदाय के नेता का दावा- हमले का मैसेज UP से आया था उन्होंने कहा- चंद लोगों की वजह से आज ऐसा हुआ है। नेता ने दावा किया कि इस हमले का मैसेज यूपी से आया था। सभी के पास तलवारें थीं और शराब की बोतलें थीं। पुलिस पर भी हमला किया गया। उसका भी हमारे पास वीडियो है। ये हमला प्लानिंग के तहत किया गया है। हमारे सात से आठ लोग जख्मी हुए हैं।

घायल व्यक्ति ने कहा- 200 से 300 लोग आए थे जख्मी हुए इकबाल अहमद ने कहा मैं जब मस्जिद से बाहर निकला तो जय श्री राम के नारे लगाते हुए कहा गया कि हमारे समुदाय के लोगों को यहां पर रहने नहीं दिया जाएगा और उन्हें नमाज पढ़ने नहीं दी जाएगी। पीसीआर गाड़ी को भी तोड़ा गया। हमला करने के लिए 200 से 300 लोग आए थे। मेरी दुकान तोड़ी गई।

दोनों पक्षों के भिड़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाती हुई।

दोनों पक्षों के भिड़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाती हुई।

लक्ष्मण बोले- पहले मस्जिद की तरफ से ईंट फेंकी गई दूसरे पक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि मस्जिद से कुछ दूरी पर होली का कार्यक्रम चल रहा था। यहां DJ भी लगाया था। इस दौरान साढ़े 4 बजे के करीब मस्जिद की तरफ से उन पर ईंट फेंकी गई। गालियों भी निकाली गई। इस पर हमने भी अपने बचाव में पत्थर फेंके। 4 से 5 लोग घायल हुए हैं।

महिला बोली- पुलिस वालों ने पिटवाया दूसरे पक्ष की पूनम ने कहा- पुलिस वालों ने 2 लाख रुपए देकर महिलाओं को बुरी तरह से पिटवाया। महिलाओं को घरों में घुसकर बुरी तरह से मारा गया। हम लोग अपना त्योहार मना रहे थे। बच्चे होली खेलकर घर आ गए थे। फिर कुछ देर बाद वहां पर ईंट पत्थर चलने लगे। पहले ईंट-पत्थर मस्जिद से फेंके गए थे।

महिला पूनम मामले के बारे में जानकारी देती हुई।

महिला पूनम मामले के बारे में जानकारी देती हुई।

पुलिस बोली- 5 लोगों को हिरासत में लिया मौके पर पहुंचे ADCP पीएस विर्क ने कहा- मामूली तकरार हुआ था और फिर ईंट पत्थर चले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे स्थिति को कंट्रोल कर दिया था। करीब 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्थिति नॉर्मल हैं। किसी भी मुलाजिम को कोई चोट नहीं आई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *