Punjab Temperature Expected Record Break ; Weather Condition Heatwave Alert City Temperature | Amritsar Bathinda Faridkot | नौतपा के दूसरे दिन 47 के पार हुआ पारा: आज 48 करेगा क्रास; पंजाब का टूट सकता है 46 साल पुराना रिकॉर्ड – Amritsar News

आज पंजाब का तापमान 48 डिग्री को पार करने का अनुमान है।

पंजाब में नौतपा के दूसरे दिन तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई। वहीं, पंजाब का औसतन तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक पाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के शहरों का तापमान 48 पार हो सकता है, यानी कि आज 46 पुराना रिकॉर्ड टूट जाने का अनु

.

मौसम विभाग के अनुसार बीती शाम पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 के तापमान से मात्र 0.3 डिग्री ही कम है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। नौतपा के तीसरे दिन भी अगर गर्मी व हीट वेव ने जोर पकड़ा तो आज 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।

वहीं, बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला का तापमान 45.7, अमृतसर का 45.2 और लुधियाना का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा के लिए जारी मौसम विभाग का अलर्ट।

पंजाब और हरियाणा के लिए जारी मौसम विभाग का अलर्ट।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान

पंजाब के अधिकतर इलाकों में चाहे गर्मी बढ़ रही है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का भी अनुमान है। इसका असर माझा एरिया में देखने को मिलेगा। अमृतसर का तापमान जो आज 45.2 डिग्री दर्ज किया गया, 30 मई के बाद 1 से दाे डिग्री तक गिरने का अनुमान है। यही बदलाव पठानकोट में भी देखने को मिलेगा।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर – बीते दिन अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी तापमान 45 के पार रहने का अनुमान है।

जालंधर – रविवार अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 43 डिग्री के पार रहने का अनुमान है।

लुधियाना – बीती शाम अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी तापमान 44 डिग्री के पार रहेगा।

मोहाली – रविवार शाम अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 44 के पार रहने का अनुमान है।

पटियाला- बीती शाम पटियाला का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 44 के करीब रहने का अनुमान है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *