Punjab popular storyteller Gyani Nirmal Singh Bhor passed away in usa | Punjab | Kapurthala | Village Bhor | पंजाब के लोकप्रिय कथावाचक ज्ञानी निर्मल सिंह भोर का निधन: कैलिफोर्निया के युबा में अंतिम सांस ली, अखंड पाठ के लिए अमेरिका गए थे – Jalandhar News


लोकप्रिय कथावाचक एवं उपदेशक ज्ञानी निर्मल सिंह भोर की अमेरिका में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। निर्मल सिंह भोर ने कैर्लिफोर्निया के युबा शहर में आखिरी सांस ली। उनकी याद में 20 से 26 अक्टूबर को गांव भोर, कपूरथला में सहज पाठ रखा जाएगा।

.

उनके बड़े बेटे जसविंदर सिंह भोरे ने बताया कि वह ढाई महीने पहले गुरु नानक नाम लेवा संगत के निमंत्रण पर अमेरिका में आयोजित अखंड पाठ के भोग के बाद किए जाने वाले कीर्तन में अपनी मंडली के साथ गए थे। 15 अक्टूबर की रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें युबा सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

16 अक्टूबर को हुआ निधन

16 अक्टूबर को अमेरिकी समयानुसार दोपहर 1:55 बजे उनका निधन हो गया और उनके रिश्तेदारों द्वारा अमेरिका के युबा शहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। अंतिम प्रार्थना 22 अक्टूबर को अमेरिका में की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *