18वीं लोकसभा के लिए आज पंजाब के 13 में से 12 सांसदों ने शपथ ली।
18वीं लोकसभा के लिए आज पंजाब के 13 में से 12 सांसदों ने शपथ ली। खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में होने के कारण आज शपथ नहीं ले पाएंगे। पंजाब के सभी 13 सांसदों को सांसद कार्यालय की ओर से आज दोपहर का समय दिया गया था।
.
शुरुआत में सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली। जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने शपथ ली। गुरजीत औजला ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली। अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान का नारा भी लगाया। अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थे।
उसके बाद जालंधर से चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी ने शपथ ली।

सांसदों का हौसला बढ़ाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी संसद में पहुंचे। सीएम भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग।
सदन में लिया गया अमृपाल का नाम
गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृपाल सिंह का नाम लिया गया। लेकिन जेल में होने के कारण वे सांसद में उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते उन्हें आज शपथ नहीं दिलाई गई। इसके बाद जालंधर के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शपथ दिलाई गई।
सीएम मान ने दी नव-निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं
सीएम भगवंत मान ने नव-निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट कर कहा- मैं आज संसद पहुंचा हूं, आम आदमी पार्टी के तीनों सांसदों ने आज संसद में शपथ ली है, बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। तीनों पंजाब के हकों और मुद्दों की आवाज जोर-शोर से उठाएंगे। इन्कलाब जिंदाबाद..।
जाने पंजाब के सांसदों को, जिन्होंने ली आज शपथ











