Punjab Ludhiana Police Arrested Maharashtra Murderer of Journalist Vinay Punekar News Update| Ludhiana Police Arrest Accused Hemant Shukla Case Update | लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा: गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था – Ludhiana News

पुलिस गिरफ्त में पकड़ा हत्यारा हेमंत।

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने 10 दिनों से शहर में छिपे अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है।

.

सीआईए-1 प्रभारी राजेश कुमार और उनकी टीम ने अपराधी को पकड़ा। आरोपी की पहचान हेमंत निवासी जिला मैहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी हेमंत ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी ग्रोवर पत्नी मोहित निवासी मध्य प्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र के नागपुर के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

जिसके चलते आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा नंबर 95/2024 दर्ज किया गया है

प्रेस फोटोग्राफर प्रेस फोटोग्राफर विनय पुणेकर उर्फ बबलू और गोली चलाते कैमरे में कैद बदमाश हेमंत शुक्ला।

प्रेस फोटोग्राफर प्रेस फोटोग्राफर विनय पुणेकर उर्फ बबलू और गोली चलाते कैमरे में कैद बदमाश हेमंत शुक्ला।

आरोपी 5 महीने से था फरार

आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं दर्ज हैं। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। आरोपी चार-पांच महीने से फरार था। लुधियाना सीआईए को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत की और खुफिया सूत्रों को लगाकर लुधियाना से एक ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गर्लफ्रेंड को महाराष्ट्र पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी हेमंत को लुधियाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है।

पढ़ें, हेमंत ने क्यों की विनय पुणेकर की हत्या

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेमंत को शक था कि फोटोग्राफर विनय पुणेकर का उसकी गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध है। इसी शक में उसने विनय की गोली मारकर हत्या कर दी। विनय पुणेकर उर्फ ​​बबलू सैमुअल (54) पहले प्रेस फोटोग्राफर का काम करता था। हालांकि बाद में वह फैशन फोटोग्राफी करने लगा। वह मॉडलिंग प्रोफाइल के लिए फोटो शूट भी करता था। उसने कई लड़कियों के फोटो शूट भी किए थे। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी जो अपने पति से अलग रह रही थी। गर्लफ्रेंड के भी हेमंत से संबंध थे।

घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारी

24 फरवरी को हेमंत ने प्रेस फोटोग्राफर विनय पुणेकर उर्फ ​​बबलू के राजनगर नागपुर स्थित घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मार दी थी। जिससे विनय की मौत हो गई थी। इस मामले में नागपुर पुलिस ने संदेह के घेरे में मैहर निवासी हेमंत शुक्ला की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने हेमंत की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की थी।

हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी पुलिस

जिसमें पता चला कि गर्लफ्रेंड ने हेमंत को विनय के घर के पास छोड़ दिया था। कई जगहों पर छापेमारी करने के बाद भी नागपुर पुलिस हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मैहर पहुंची और हेमंत के दो भाइयों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।

भोपाल में रहने वाले उसके करीबियों को भी रडार पर लिया गया। उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली गई। जिससे पुलिस को जानकारी मिली कि हेमंत पंजाब के लुधियाना में है। नागपुर की सदर थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से लुधियाना में दबिश देकर हेमंत को गिरफ्तार कर लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *