Punjab Jalandhar Aam Aadmi Party Protest against NEET Exam Scam and central government | AAP Punjab | BJP Punjab | Jalandhar News | जालंधर में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: NEET परीक्षा में हुई धांधली का विरोध; जांच करवाकर FIR दर्ज किए जाने की मांग – Jalandhar News

जालंधर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के नेता।

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं द्वारा NEET परीक्षा में धांधली को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन किया गया। जहां राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों सही कई एमएलए पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ये प्रदर्शन जालंधर के डीसी ऑफिस के बाहर धरना स्थल

.

प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह, कई जिलों के एमएलएस और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस की भारी सुरक्षा धरना स्थल पर तैनात रही।

मंत्रियों ने केंद्र सरकार से नीट धांधली पर कार्रवाई की मांग की

मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि, एनईईटी देश का सबसे मुश्किल परीक्षा है, जब बच्चा पास हो जाए या रिजल्ट में किसी प्रकार की कोई कोताही बरती गई हो तो बच्चों के मन टूट जाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को आरोपियों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि, केंद्र सरकार ने करीब 25 लाख से ज्यादा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस धांधली में कई नेता और अधिकारी शामिल हैं। केंद्र सरकार उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

मंत्री बलकार सिंह और कुलदीप सिंह धालीवाल धांधली के बारे में जानकारी देते हुए।

मंत्री बलकार सिंह और कुलदीप सिंह धालीवाल धांधली के बारे में जानकारी देते हुए।

5 मई को हुई थी परीक्षा

पूरे देश में 5 मई को NEET की परीक्षा हुई थी। जिसके परिणाम 4 जून को आए थे। लेकिन उनमें कई तरह की अनियमितता थी और इसमें घोटाले की आशंका थी। यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत में भी पहुंचा। वहां पर अदालत ने भी माना की जो ग्रेस मार्क दिए गए हैं, वह गलत है। इस पर रिव्यू किया जाना चाहिए।

वहीं, भारत सरकार भी कह चुकी है कि जो अदालत का फैसला होगा, वह उन्हें मंजूर होगा। अदालत के फैसले के अनुसार ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे देश में इन नतीजे के बाद इस परीक्षा परिणाम का विरोध किया जा रहा है। इसलिए आज जालंधर और चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी भी इसका किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *