Punjab Government increased Ex Gratia Grant Update, Mohinder Bhagat | पंजाब में दिव्यांग सैनिकों को मिलेंगे 40 लाख: सरकार ने एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता को दोगुना किया, शहीद परिवार को मिलते हैं 1 करोड़ – Punjab News


रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत।

पंजाब सरकार ने रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के दिव्यांग सैनिकों के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने युद्ध या ऑपरेशनों के दौरान सेवाएं निभाते हुए दिव्यांग होने वाले सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता की राशि बढ़ा दी है। एक्स-ग्रेशिया वित्तीय

.

76 से 100% दिव्यांग होने पर मिलेंगे 40 लाख

रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि इस संशोधित नीति के तहत सैनिकों को अधिक वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी। नए प्रावधानों के अनुसार 76% से 100% तक दिव्यांगता वाले सैनिकों को अब 40 लाख रुपए दिए जाएंगे, जबकि पहले यह राशि 20 लाख रुपए थी। इसी तरह, 51% से 75% तक दिव्यांगता वाले सैनिकों को 10 लाख रुपए के बजाय अब 20 लाख रुपए मिलेंगे।

इसके अलावा 25% से 50% तक दिव्यांगता वाले सैनिकों को 5 लाख रुपए के बजाय अब 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। सरकार रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करती है कि उनकी कुर्बानियों को सम्मान मिले तथा प्रगतिशील नीतियों के माध्यम से उनका समर्थन किया जाए।

शहीदों के परिजनों को मिलते हैं एक करोड़

पंजाब सरकार की तरफ से पुलिस व सेना में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देती है। जबकि पुलिस के शहीद को एक करोड़ बैंक की तरफ से दिए जाते हैं। वह उनकी इंश्योरेंस के रूप में दिए जाते हैं। अब तक जो भी शहीद हुए है, उन्हें यह राशि दी गई। सीएम भगवंत मान खुद यह राशि परिवार को सौंपते हैं। कोशिश की जाती है कि यह राशि पहल के आधार पर दी जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *