Punjab Fazilka Boy kidnapped beaten Girls jewellary Case Police Action Udpate | फाजिल्का में लड़के का अपहरण-मारपीट: जेवर बेचने को लेकर युवती से विवाद, खेत में ले जाकर पीटा, पुलिस ने बचाया – Fazilka News

अस्पताल में भर्ती घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस।

फाजिल्का में एक लड़के के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे उक्त लोगों से मुक्त करा लिया है। तथा उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां लड़के का कहना है कि एक लड़की ने उसे सोने के आभूषण दिए थे। जिन्हें बेचकर मिलने व

.

लड़की को पैसे नहीं देने पर विवाद

आनंदपुर मोहल्ले के रहने वाले साजन ने बताया कि एक लड़की ने उसे बालियां दी थी और कहा था कि इन्हें बेच दो। पैसे दोनों में बराबर बांटने थे। जब उसने अब तक लड़की को पैसे नहीं दिए तो लड़की ने अपने परिजनों को बताया। उसे खेत में बंधक बनाकर पीटा गया।

जिस दौरान उसने अपने पिता और भाइयों को उसे लेने के लिए भेजा और गांव चूहड़ीवाला ले गया। जहां उसे खेत में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। हालांकि जब उसके परिजनों ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ढूंढ निकाला। उसे उन लोगों के चंगुल से मुक्त कराकर उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।

अस्पताल में घायल युवक।

अस्पताल में घायल युवक।

गांव के सरपंच से संपर्क

दूसरी ओर फाजिल्का सिटी थाने के एसएचओ मनजीत सिंह का कहना है कि मामला एक लड़के और लड़की के बीच का है जिसमें लड़के के अनुसार लड़की ने उसे सोने के जेवरात बेचने के लिए दिए थे और जब लड़की के परिवार वालों को इस बारे में पता चला तो विवाद हो गया।

हालांकि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तुरंत संबंधित गांव के सरपंच से संपर्क स्थापित किया। तो उक्त लोगों ने सरपंच के माध्यम से लड़के को वापस कर दिया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसके बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *