पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
लोकसभा चुनाव की जंग फतह करने के बाद अब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लोक मिलनी प्रोग्राम करने जा रहे हैं। इसका आगाज वह आज यानी शुक्रवार से करेंगे। इस प्रोग्राम के तहत वह सुबह 11 बजे से दाेपहर एक बजे तक कांग्रेस भवन में बैठेंगे। साथ ही जो को
.
सात सीटों पर जीती है कांग्रेस
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में जोश है। चुनाव में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने सात पर जीत हासिल की है। जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को तीन, आजाद दो व एक सीट शिरोमणि अकाली दल (SAD) को मिली है। चुनाव में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यह करीब नौ फीसदी था, जो कि अब 19 फीसदी से अधिक हो गया है।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलते हए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
जालंधर उप चुनाव पर नजर
इसके अलावा पार्टी की नजर अब जालंधर वेस्ट के उप चुनाव पर भी लग गई है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने जालंधर में चुनाव को लेकर मीटिंग की है। कांग्रेस लीडर प्रताप सिंह बाजवा समेत सारे नेता वहां पहुंचे हुए थे। जल्दी पार्टी जालंधर के लिए उम्मीदवार का ऐलान करेगी। हालांकि इस बार बार पाटी को जालंधर सीट से उम्मीदें काफी अधिक है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है। ऐसे में पार्टी का मनोबल बढ़ा हुआ है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पार्टी इस सीट को भी फतह करेगी।