Punjab CM Bhagwant Singh Mann Today Guru Nanak Dev Bhawan Distribute Appointment Letters To Teachers News| Ludhiana CM News | आज फिर लुधियाना आएंगे सीएम भगवंत मान: गुरु नानक देव भवन में समारोह में करेंगे शिरकत, सरकारी शिक्षकों को बांटेगे नियुक्ति पत्र – Ludhiana News


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछले कई दिनों से लुधियाना के दौरे पर हैं। वह आज भी लुधियाना पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी वह 2 दिन लुधियाना में ही थे। सीएम बुधवार को फिरोजपुर रोड स्थित गुरु नानक देव भवन में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।

.

भगवंत मान समारोह में करीब 1 घंटा रुकेंगे। यहां वह सरकारी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेगे।

बता दें कि, लुधियाना के विधानसभा हल्का पश्चिम में जल्द उप चुनाव होने जा रहे हैं। इस कारण अक्सर अब सीएम और आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप लुधियाना में ही डेरा लगाने की तैयारी में है। पिछले 2 दिनों में शहर के समस्त विधायकों से भी मान और केजरीवाल ने बैठक की।

इनडोर स्टेडियम में आप लीडरशिप के द्वारा रैली का भी आयोजन किया गया था। रैली में स्पष्ट रूप से सरकार ने नशे के खिलाफ एक्शन लेने का ऐलान किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *