Punjab Christian community files complaint to Jalandhar police against Rapper Badshah on Velvet Flow song controversy | Punjab Christian community | Jalandhar police | Rapper Badshah | Velvet Flow song controversy | जालंधर में ईसाई समाज की रैपर बादशाह के खिलाफ शिकायत: नेता बोले-वैल्वेट फ्लो गाने में चर्च-बाइबल शब्द का गलत इस्तेमाल हुआ, FIR की मांग – Jalandhar News

रैपर बादशाह के गाने में चर्च और बाइबल को लेकर आपत्तिजनक शब्दावली बोलने का आरोप लगाया गया था।

पंजाब में बॉलीवुड फिल्मों के लिए रैप करने वाले रैपर बादशाह का नया गाना वैल्वेट फ्लो एक बार फिर विवादों घिरता आता नजर आ रहा है। रैपर बादशाह का नया गाना वैल्वेट फ्लो को लेकर पंजाब के ईसाई समाज ने अपना रोष दर्ज करवाया है।

.

बादशाह के गाने के पहले ही पैरा ग्राफ में चर्च और बाइबल को लेकर बोली गई शब्दावली पर ईसाई समाज ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर ईसाई समाज के नेताओं द्वारा कमिश्नरेट पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच के बाद जल्द एफआईआर दर्ज कर सकती है।

गिल बोले- चर्च और बाइबल के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया

इस संबंध में जालंधर कैंट के दीप नगर से सटे शिव एन्क्लेव के रहने वाले पास्टर गौरव मसीह गिल द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के धार्मिक विंग का प्रदेश अध्यक्ष हैं। बीते दिन वह अपने घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान उनके एक मित्र का फोन उन्हें आया। जिसमें उनके मित्र ने कहा- सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा गया है। जिसमें बॉलीवुड गायक-रैपर बादशाह का एक गाना (वैल्वेट फ्लो) चल रहा है। गाने में उन्होंने अपने गाने में शब्दों के माध्यम से पवित्र बाइबल और ईसाई समुदाय के चर्च का दुरुपयोग किया है।

गिल ने कहा- जब उन्होंने ये गाना सुना तो, उसमें बादशाह ने गाया कि घर लगे चर्च और पासपोर्ट है बाइबल। उक्त लाइनें बादशाह द्वारा अपने गाने में यूज की गई थीं। ये पूरा गाना अश्लील शब्दों से भरा हुआ है। इस गाने में बादशाह द्वारा आपत्तिजनक शब्दों, पवित्र बाइबल और चर्च के नाम का उल्लेख किया गया है।

पास्टर गौरव मसीह गिल

पास्टर गौरव मसीह गिल

गिल बोले- पुलिस एफआईआर दर्ज कर गाने के सोशल मीडिया से हटाए

गिल ने आगे कहा- इस अश्लील गाने के शामिल होने से पूरे ईसाई समुदाय में आक्रोश है। जिससे हम सब की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि बादशाह और उसके साथियों ने ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

गिल ने आगे कहा- पूरा संगठन आपसे मांग करता है कि गायक बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उक्त गाने को सोशल मीडिया पर हटाया जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *