बठिंडा के साथ लगते एरिया में सुबह के समय पड़ी धुंध।
पंजाब के सात जिलों में आज (शुक्रवार) और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। वहीं, सख्ती के बावजूद पराली जलाना
.
पंजाब के पांच शहरों और चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब है। हालांकि पहले से थोड़ा सुधार हुआ है। 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28.6 दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी 0.2 की कमी आई है। यह भी सामान्य के करीब पहुंच गया है।

पंजाब में दो दिन इस तरह का मौसम रहेगा।
मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित
शुक्रवार सुबह 6 बजे चंडीगढ़ के मोहाली से सटे सेक्टर-53 में सबसे खराब AQI रहा। यहां AQI 248 दर्ज किया गया। जबकि सेक्टर-25 में AQI 161 और सेक्टर-22 में 196 रहा। वहीं पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 273 रहा।
लुधियाना में AQI 261, जालंधर में 235, अमृतसर में 231 और पटियाला में 213 दर्ज किया गया। जबकि हिमाचल से सटे रूपनगर में सबसे कम AQI 131 और बठिंडा में 159 रहा।
पराली जलाने में फाजिल्का सबसे आगे
पंजाब में 24 घंटे में पराली जलाने के 192 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान फाजिल्का में सबसे ज्यादा 42, फिरोजपुर में 38, मुक्तसर में 22, तरनतारन में 13, फरीदकोट में 13 और मोगा में 10 मामले सामने आए हैं। जबकि अन्य जिलों में इससे कम मामले सामने आए हैं। 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने के 10296 मामले सामने आए हैं। 2022 में पराली जलाने के 49526 और 2023 में 35606 मामले सामने आए।
पंजाब और चंडीगढ़ के बडे़ शहरों में दर्ज तापमान
चंडीगढ़ – वीरवार को अधिकतम तामपान 26.9 डिग्री दर्ज किया । आज धुंध रहेगी। तापमान 10 से 28 डिग्री के बीच में रहेगा।
अमृतसर – वीरवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज घनी धुंध रहेगी। तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
जालंधर – वीरवार शाम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज घनी धुंध रहेगी। तापमान 10 से 38 डिग्री के बीच रहेगा।
पटियाला – वीरवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज घनी धुंध रहेगी। तामपान 11 डिग्री से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्की धुंध रहेगी । तापमान 10 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।