पंजाब बीजेपी प्रभारी विजय रूपाणी
महाराष्ट्र में विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए पंजाब बीजेपी के प्रभारी और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वित्त मंत्री सीतारमण के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह आदेश पार्टी के राष्ट्
.
लंबे समय से है पंजाब प्रभारी
विजय रूपाणी लंबे समय से पंजाब बीजेपी के प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में ही भाजपा ने अपने दम पर लोकसभा चुनाव 2024 और चार विधानसभा उपचुनाव लड़े गए। हालांकि लोकसभा चुनाव में तो पार्टी का वोट प्रतिशत में वृद्वि हुई थी। हालांकि लोक विधानसभा उपचुनाव चार सीटों पर पार्टी को हार मुंह देखना पड़ा है। वहीं, निगम व नगर काउंसिल चुनाव भी उनकी अगुवाई में लड़े जा रहे है।

महायुति को 230 सीटें
विधानसभा चुनाव में महायुति को 230 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों से 85 सीटें ज्यादा। भाजपा को 132, शिवसेना शिंदे को 57 और NCP अजित पवार को 41 सीटें मिली हैं। याद रहे कि पहले भी महाराष्ट्र में अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही थी। इससे पहले हरियाणा में पार्टी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।