Punjab BJP Chandigarh meeting update; Vijay Rupani | पंजाब में आज भाजपा करेगी बैठक: किसान आंदोलन और निकाय चुनाव नतीजों पर चर्चा होगी, विजय रूपाणी करेंगे अध्यक्षता – Punjab News

पंजाब बीजेपी की आज चंडीगढ़ मीटिंग।

पंजाब में निकाय चुनाव के बाद आज (गुरुवार) पंजाब भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता विजय रूपाणी करेंगे। इस बैठक में निकाय चुनाव के नतीजों पर चर्चा होगी। साथ ही भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी।

.

हालांकि भाजपा ने तय किया है कि वह मेयर पद के लिए किसी को समर्थन नहीं देगी। साथ ही विपक्ष में बैठेगी। पंजाब में 21 दिसंबर को पांच नगर निगमों के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा को कई जगहों पर अच्छी सफलता मिली है। भाजपा ने लुधियाना में 19, अमृतसर में 9, जालंधर में 19, फगवाड़ा में 5, पटियाला में 4 सीटें जीती हैं।

पहले ऐसी चर्चा थी कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर लुधियाना में मेयर बना सकते हैं। हालांकि इसके बाद भाजपा ने तुरंत कहा कि हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत है। ऐसे में कांग्रेस से समझौते की कोई बात नहीं चल रही है।

किसान आंदोलन पर भी चर्चा

भाजपा की बैठक ऐसे समय हो रही है जब किसान आंदोलन अपने चरम पर है। ऐसे में भाजपा पर भी सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों पंजाब बंद के दौरान जब किसान नेता सरवन सिंह पंधेर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो उन्होंने कहा था कि भाजपा नेताओं का घेराव किया जाना चाहिए। किसानों का कहना है कि सरकार को हमसे बात करनी चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *