फाजिल्का जिले के कुलार गांव निवासी एक युवक ने कल शाम अपने ही गांव की वाटर वर्क्स की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक आर्मी के पेपर की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की से कथित छेड़छाड़ के बाद उसके परिजनों द्वारा मारपीट की गई। जिससे आहत
.
लाइब्रेरी में करता था पढ़ाई
जानकारी के अनुसार मृतक संजीव कुमार के चाचा विपिन ने बताया कि उनका भतीजा गांव में ही बनी लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था। जहां पर काफी संख्या मे गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। कल शाम को कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा। जिसके बाद उसके भतीजे ने वाटर वर्क्स की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
![घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/01/93cf9ec7-bb35-46a0-8666-b4106a1c3c13_1719810994674.jpg)
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस।
छेड़छाड़ के लगाए आरोप
परिजनों का कहना है कि वास्तव में लाइब्रेरी में क्या हुआ। इसका उन्हें भी नहीं पता। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि कुछ लोग संजीव पर गांव की ही एक लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे थे। जिसके परिजनों ने उसे पीटा जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। फिलहाल पुलिस उनके बयानों पर ही बनती कार्रवाई करने में जुटी है।