जालंधर में मीटिंग के लिए पहुंचे पंजाब AAP प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा।
पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर आज आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा जालंधर पहुंचे और मंत्रियों और नेताओं के साथ अहम बैठक की। आज ये बैठक जालंधर के सर्किट हाउस में हुई। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के स्वागत के लिए जालंधर की वरिष्ठ लीडरशिप मौज
.
अरोड़ा बोले- पार्टी के नेताओं और वर्करों की दी जाएगी प्राथमिकता
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि नगर परिषद और नगर काउंसिल के चुनावों के लिए अलग अलग नेताओं को नियुक्त किया जाएगा। हमारी पार्टी उन्हें प्राथमिक तौर पर उन्हें ही प्राथमिकता देगी जो हमारी पार्टी के साथ चल रहे हैं। अगर किसी केस में हमें उम्मीदवार नहीं मिलेगा तो हम किसी अन्य पार्टी से आए नेता की ओर देखेंगे। मगर मुझे पता है कि ऐसा कुछ हो नहीं सकता।

पंजाब AAP प्रधान अमन अरोड़ा और मंत्री मोहिंदर भगत।
हमारे उम्मीदवार का व्यक्तित्व साफ होगा- अरोड़ा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी पार्टी से उसी व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा, जो व्यक्ति साफ छवि का होगा और उनका कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। बाकी पार्टी में जॉइन करने से किसी भी नेता को मान नहीं किया जाएगा। पार्टी सब के लिए लिए है। अगर कोई नेता किसी अन्य पार्टी के साथ है और साफ व्यक्तित्व का है। वह हमारी पार्टी जॉइन करता है तो हम उसे प्राथमिकता देंगे।