Priyanka Gandhi rally Live update: Himachal Pradesh | Una Gagret Kuthlehar Badsar road show | Lok Sabha Election | हिमाचल में प्रियंका गांधी की 2 ​​​​​​​जनसभाएं, 1 रोड शो: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग, तीन विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को घेरेंगी​​​​​​​ – Una News


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दो जनसभाएं और एक रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी की आज पहली जनसभा गगरेट में रखी गई है। गगरेट में सुबह 11.50 बजे प्रियंका गांधी हमीरपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सत्

.

लोकसभा चुनाव में सत्तपाल रायजादा की टक्कर भाजपा के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर से हैं, जबकि गगरेट उप चुनाव में राकेश कालिया का मुकाबला कांग्रेस के बागी एवं पूर्व विधायक राकेश कालिया से है। गगरेट में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुटलैहड़ में जनसभा करेंगी।

यहां पर भी सत्तपाल रायजादा के अलावा विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी विवेक शर्मा के लिए प्रियंका गांधी वोट मांगेगी। विवेक शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के बागी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो से है, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था। इसी वजह से उप चुनाव की नौबत आई है।

बड़सर में प्रियंका का रोड शो

कुटलैहड़ के बाद प्रियंका गांधी बड़सर में रोड शो करेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी सत्तपाल रायजादा के साथ साथ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया के लिए भी वोट मांगेगी। बड़सर में सवा तीन बजे रोड शो रखा गया है। इसके बाद प्रियंका गांधी वापस शिमला लौटेंगी। बड़सर में सुभाष ढटवालिया का मुकाबला कांग्रेस के बागी एवं पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से है।

अगले कल प्रियंका गांधी पहले कुल्लू में जनसभा करेंगी और दोपहर बाद मंडी में विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगी।

नेरवा व सोलन में परसो जनसभाएं कर सकती हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई है। सूत्रों की माने तो 30 मई को भी प्रियंका गांधी सोलन और नेरवा में दो जनसभाएं कर सकती है। हालांकि इसका आधिकारिक प्रोग्राम अभी आना बाकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *