Priyanka Gandhi Dhubri Rally Speech Update | Assam Lok Sabha Election | प्रियंका गांधी बोलीं- असम में माफियाओं का राज: कहा- सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ; सरकार में बैठे मंत्रियों का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर

धुबरी7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी वाड्रा ने धुबरी में कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। - Dainik Bhaskar

प्रियंका गांधी वाड्रा ने धुबरी में कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार (1 मई) को असम के धुबरी पहुंची। उन्होंने यहां चुनावी रैली की। इस दौरान प्रियंका ने कहा, ”असम में माफियाओं का राज चल रहा है। जब आपके CM कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए।”

प्रियंका ने कहा कि आज देश में जैसी राजनीति चल रही है, उसे आपको (जनता) गहराई से समझना पड़ेगा। एक जमाने में मीडिया जनता का प्रतिनिधित्व करती थी, सत्ता से सवाल किया जा सकता था। लेकिन आज सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ खड़ी हैं। चाहे वह मीडिया हो या चुनाव आयोग।

आज लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने वाले सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं। भाजपा ने एक वाशिंग मशीन विकसित की है, जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है। ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया है। आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि सरकार में बैठे मंत्रियों का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर है।

असम में प्रियंका के भाषण की 5 बड़ी बातें…

  • आज BJP के नेता संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान ने आपको वोट की शक्ति दी, संविधान ने आपको समानता का अधिकार दिया, संविधान आपके अधिकारों की रक्षा करता है ये संविधान BJP का नहीं, जो ये बदल देंगे। ये संविधान इस देश का है, आपका है। इसे कोई नहीं बदल सकता।
  • कांग्रेस ने गरीबों को जमीन के पट्टे दिए, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाई, मनरेगा, खाद्द सुरक्षा का अधिकार दिया। नरेंद्र मोदी अपनी BJP सरकार में बनवाया हुआ ऐसा एक नाम नहीं ले सकते हैं।
  • कर्नाटक में BJP का एक नेता हजारों महिलाओं का यौन शोषण कर विदेश भाग गया। नरेंद्र मोदी जी कुछ दिनों पहले इसी नेता के लिए भरे मंच से वोट मांग रहे थे। देश में जहां भी महिलाओं पर अपराध हुए, चाहे वह हाथरस हो, उन्नाव हो या मणिपुर.. उसमें BJP के नेता शामिल रहे हैं। मोदी सरकार सिर्फ अपराधियों की रक्षा करती आई है।
  • मैं चाय के बागानों में महिलाओं से मिली, वहां उन्होंने मुझे अपनी समस्याएं बताईं। उन्हें बेहद कम वेतन मिलता है, उनकी मांग थी कि उनका वेतन बढ़ाया जाए। यहां के CM चाय बागानों को हड़पवाते हैं, अलग-अलग बिजनेस करवाते हैं, लेकिन आपकी मजदूरी नहीं बढ़ाते। इसलिए कांग्रेस की गारंटी है- आपकी मजदूरी 400 रुपए तक की जाएगी।
  • महिला घर की जिम्मेदारी भी उठाती है और समाज की परवरिश भी करती है। लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ नहीं किया। मोदी जी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण दिया है, लेकिन वह आरक्षण कब लागू होगा पता नहीं। वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में 50% आरक्षण की गारंटी दी है और हम ये गारंटी पूरी करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *