Prime Minister wore Bandhani turban on 76th Republic Day | 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने पहनी बांधनी पगड़ी: साल 2015 से लेकर अब तक PM मोदी की अलग-अलग पगड़ी वाली 11 तस्वीरें

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर मोदी बतौर प्रधानमंत्री 11वीं बार शामिल हुए। - Dainik Bhaskar

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर मोदी बतौर प्रधानमंत्री 11वीं बार शामिल हुए।

76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहे। प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ से पहले वॉर मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट पहन रखा था। इसके अलावा पीले-नारंगी रंग की राजस्थानी जोधपुरी बांधनी पगड़ी पहनी हुई थी।

प्रधानमंत्री हर बार गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये लगातार 11वां साल है, जब मोदी पगड़ी में नजर आएं।

पिछले 10 गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के आउटफिट तस्वीरों में…

पहली तस्वीर (26 जनवरी 2024): बांधनी पगड़ी

PM मोदी की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी और नीला रंग है। साथ ही अलग-अलग प्रिंट हैं।

PM मोदी की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी और नीला रंग है। साथ ही अलग-अलग प्रिंट हैं।

दूसरी तस्वीर (26 जनवरी 2023): लहरिया पगड़ी

पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी। इसमें भी लाल, पीला, गुलाबी, हरा रंग था।

पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी। इसमें भी लाल, पीला, गुलाबी, हरा रंग था।

तीसरी तस्वीर (26 जनवरी 2022): उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी

PM मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। इस पर लगी स्ट्रिप में ब्रह्म कमल था।

PM मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। इस पर लगी स्ट्रिप में ब्रह्म कमल था।

चौथी तस्वीर (26 जनवरी 2021) : हलारी पगड़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली हलारी पगड़ी पहनी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली हलारी पगड़ी पहनी थी।

पांचवी तस्वीर (26 जनवरी 2020): भगवा रंग की पगड़ी

PM मोदी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें लाल रंग के छोटे-छोटे प्रिंट डिजाइन किए गए थे।

PM मोदी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें लाल रंग के छोटे-छोटे प्रिंट डिजाइन किए गए थे।

छठवीं तस्वीर (26 जनवरी 2019): भगवा रंग की पगड़ी

PM ने गणतंत्र दिवस पर भी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें पीला और लाल रंग भी था।

PM ने गणतंत्र दिवस पर भी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें पीला और लाल रंग भी था।

सातवीं तस्वीर (26 जनवरी 2018) : बांधनी डिजाइन की पगड़ी

पीएम मोदी हरे, लाल, पीले, भगवा और नीले रंग की बांधनी डिजाइन की पगड़ी में दिखे थे।

पीएम मोदी हरे, लाल, पीले, भगवा और नीले रंग की बांधनी डिजाइन की पगड़ी में दिखे थे।

आठवीं तस्वीर (26 जनवरी 2017): गुलाबी पगड़ी

पीएम मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी की भी खूब तारीफ की गई थी।

पीएम मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी की भी खूब तारीफ की गई थी।

नौवीं तस्वीर (26 जनवरी 2016): पीले रंग की पगड़ी

PM मोदी ने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। इसमें गुलाबी रंग की धारियां थीं।

PM मोदी ने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। इसमें गुलाबी रंग की धारियां थीं।

दसवीं तस्वीर (26 जनवरी 2015): बांधनी पगड़ी

पीएम के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वे बांधनी डिजाइन की पगड़ी में नजर आए थे।

पीएम के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वे बांधनी डिजाइन की पगड़ी में नजर आए थे।

76वें गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, 21 तोपों ने सलामी दी; हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए

आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। 21 तोपों की सलामी दी गई। फिर परेड शुरू हुई। द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंची। उनसे पहले पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर आए। पीएम ने वहां मौजूद गेस्ट से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें…

पहली बार मां-बेटे को एक साथ राष्ट्रपति सम्मान; लेफ्टिनेंट जनरल साधना नायर को अति विशिष्ट सेवा मेडल, बेटे तरुण को वायुसेना मेडल​

भारत के इतिहास में पहली बार एक साथ मां-बेटे को एक साथ राष्ट्रपति सम्मान मिलेगा। लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस. नायर को उनकी सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जाएगा, जबकि उनके बेटे स्क्वाड्रन लीडर तरुण नायर को भारतीय वायुसेना में बहादुरी और साहस के लिए वायुसेना मेडल दिया जाएगा। साधना के पति केपी नायर भी वायुसेना में रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *