President Draupadi Murmu’s visit to Jharkhand | झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: आज ICAR के शताब्दी समारोह में होंगी शामिल, राजभवन में मूर्ति गार्डन का करेंगी शुभारंभ – Ranchi News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के झारखंड दौरे पर हैं। वे गुरुवार शाम रांची पहुंची हैं। शुक्रवार को वे ICAR के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही राजभवन में मूर्ति गार्डन का उद्घाटन भी करेंगी।

.

राष्ट्रपति सुबह 9:45 बजे राजभवन परिसर में मूर्ति गार्डन का शुभारंभ करेंगी। इस मूर्ति गार्डन में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले झारखंड के शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके बाद नामकुम स्थित ICAR में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी।

बता दें कि राजभवन परिसर के गार्डन में जिन वीर शहीदों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं, उसमें नीलांबर-पीतांबर, तेलंगा खड़िया, गया मुंडा, वीर बुद्ध भगत, सिद्धो-कान्हू, टाना भगत, दिवा किशुन और अल्बर्ट एक्का के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद हैं।

कांसा-पीतल से अलग-अलग मुद्राओं में निर्मित सभी प्रतिभाएं 6 से 8 फीट ऊंची हैं। इस गार्डन की परिकल्पना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ही की थी, जब वह झारखंड की राज्यपाल थीं।

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वागत किया।

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वागत किया।

तीन चरण में होगा शताब्दी समारोह

ICAR से मिली जानकारी के अनुसार, शताब्दी समारोह कार्यक्रम तीन चरण में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10:40 बजे संस्थान पहुंचेंगी। उनका मुख्य कार्यक्रम 11:10 से 12.20 बजे तक तीन चरणों में होगा। सबसे पहले वह एक पेड़ मां के नाम लगाएंगी। उसके बाद वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगी।

संस्थान के शताब्दी स्मारक के रूप में माय स्टैंप भी रिलीज करेंगी। इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के साथ कृषि व्यवसायी, कृषि वैज्ञानिक और 8 से 10 हजार किसान भाग लेंगे।

3 पुस्तकों का लोकार्पण, 4 एमओयू होंगे साइन

शताब्दी समारोह के दौरान तीन पत्रिका का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें लक्ष्य 2024, विजन 2047 और 100 सालों की उत्कृष्ट पुस्तक शामिल हैं। इसके साथ ही उत्पादन, तकनीकी स्थानांतरण और मलेरिया की दवा बनाने को लेकर निजी स्तर की भागीदारी के लिए चार एमओयू भी साइन किए जाएंगे।

तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा तीन लेयर में रहेगी। इसको लेकर एसपी से लेकर पुलिस बल तक की तैनाती सुनिश्चित की गई है। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

इन अधिकारियों के जिम्मे होगी सुरक्षा

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 6 IPS के अलावा 10 DSP, 25 इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है। साथ ही सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता, जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम की भी तैनाती की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *