Power failure today from 11 am to 2 pm | उफनाई गंगा-कोसी, हर 5 घंटे में 7 फीट तक कटाव: खरीक में कई घर और उपजाऊ जमीन नदी में समाई, नवगछिया में अबतक कटाव निरोधी कार्य अधूरा – Bhagalpur News

बारिश के कारण पिछले चार-पांच दिनों से गंगा और कोसी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण खरीक में कोसी उफनाई है। यहां लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड में कई दिनों से कटाव जारी है। हर 5 घंटे में 7 फीट तक जमीन क

.

नवगछिया में गंगा और कोसी दोनों नदियां उफनाई है, मगर गंगा नदी में अब तक कटाव निरोधी कार्य‎ पूरा नहीं हो पाया। इसके अलावा तिनटंगा ‎दियारा के ज्ञानी दास टोला में फिर से‎ कटाव शुरू हो गया।

विभाग‎ का दावा है कि कटाव निरोधी कार्य‎ पूरा

ज्ञानी दास टोला में इस वर्ष‎ भी जल संसाधन विभाग ने ढाई‎ करोड़ से कटाव निरोधी कार्य करवाया ‎है। पिछले वर्ष भी 15 करोड़ से ‎बोल्डर पिचिंग का काम हुआ था। ‎जिसमें जहां-तहां धसान हो गया था।‎ उसे ही रि-स्टोर किया गया है। विभाग‎ का दावा है कि कटाव निरोधी कार्य‎ पूरा कर लिया गया है। उधर, कटाव ‎के खतरे को भांपकर ज्ञानी दास टोला, ‎झल्लू दास टोला, कुतरू दास टोला,‎ सिमरिया, उसरैहीया और नवटोलिया‎ सहित लगभग आधे दर्जन तटवर्ती ‎गांवों के लगभग 25000 की आबादी‎ दहशत में है।

हर घंटे सात फीट तक हो रही कटाव।

हर घंटे सात फीट तक हो रही कटाव।

ग्रामीणों ने कहा कटाव जारी है

ग्रामीण विनोद मंडल और ‎मुकेश मंडल ने बताया कि गंगा पहले‎ ज्ञानी दास टोला में कटाव कर रही ‎थी। लेकिन पिछले वर्ष गांव के पूर्वी‎ भाग की ओर धारा मुड़ गई थी, ‎लेकिन विभाग ने इसकी अनदेखी कर‎ इस साल पूर्वी भाग में कटाव निरोधी ‎कार्य नहीं कराया है। जिससे तीनटंगा ‎के दक्षिण पंचायत का अस्तित्व पर‎ खतरा गहरा गया है। उधर, कहलगांव‎ में भी बटेश्वर से तोफिल अनठावन‎ दियारा आदि जगहों पर कटाव शुरू हो‎ गया है। मंगलवार को भी तोफिल गांव‎ से सटे उत्तर दिशा की ओर साह‎ बहियार में कटाव तेजी से हो रहा है। ‎

उफनाई कोसी नदी।

उफनाई कोसी नदी।

घटिया सामग्री का आरोप लगा काम रुकवाया था

एक माह पहले कटाव रोधी कार्य में‎ घटिया सामग्री का उपयोग का आरोप लगा ग्रामीणों ने ‎काम को रुकवा दिया था। बाद में जल संसाधन ‎विभाग के वरीय अभियंता के आश्वासन पर काम‎ शुरू हुआ था। पिछले वर्ष बोल्डर पिचिंग के उत्तरी व‎दक्षिणी भाग में लगभग आधे किलोमीटर के दायरे में‎ भीषण कटाव हुआ था। ग्रामीण विनोद मंडल और मुकेश मंडल ने बताया कि गंगा अब पिछले वर्ष से ‎गांव के पूर्वी भाग की ओर कटाव कर रही है। ‎कटाव निरोधी कार्य में अनदेखी की गई है।

खरीक में हो रहा कटाव।

खरीक में हो रहा कटाव।

कटावरोधी का काम सौ फीसदी ‎हुआ पूरा
जल संसाधन विभाग के कार्यपालक‎ अभियंता मुकेश कुमार ने ज्ञानी दास टोला ‎में चल रहे कटाव निरोधी कार्य के बारे में‎ बताया कि कटाव स्थल पर बोल्डर पिचिंग‎ के रि-स्टोर का काम लगभग सौ फीसदी‎ पूरा कर लिया गया है। हर हाल में गांव को‎ कटान से बचाया जाएगा। इसके लिए ‎विभाग मुस्तैद है। इसके लिए कटाव स्थल ‎पर 24 घंटे अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति‎ की गई है।‎

बड़ी आबादी पलायन कर रही है

दूसरी तरफ, खरीक के तटीय‎ इलाकों की बड़ी आबादी सुरक्षित स्थान की ओर ‎पलायन कर रही है। बावजूद कटाव रोधी कार्य‎ शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण‎ उमेश ठाकुर, सूरज कुमार, बबलू राय, लक्ष्मण‎साह, गोल्डन कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह‎ आदि ने बताया कि कोसी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है।

बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने बताया ‎कि शीघ्र ही जल संसाधन विभाग के अफसरों से‎ बात कर बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे।‎

नदी करीब आते ही पलायन करने लगे लोग।

नदी करीब आते ही पलायन करने लगे लोग।

बारिश होने ‎से काम अधूरा रह गया

नवगछिया अनुमंडल में गंगा और ‎कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है, ‎लेकिन गंगा नदी में अब तक कटाव निरोधी कार्य‎ पूरा नहीं हो पाया। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण ‎प्रमंडल कार्यालय के अनुसार लगातार बारिश होने ‎से काम अधूरा रह गया है। जल्द पूरा करा लिया‎ जाएगा। उधर, इस्माइलपुर-बिंद टोली में मंगलवार‎ को गंगा नदी 25.99 मीटर पर बह रही है। 12 घंटे ‎में 9 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। न्यूनतम जलस्तर‎ से 17 सेंटीमीटर ऊपर है। फिलहाल गंगा नदी में ‎स्थित सभी स्पर और तटबंध सुरक्षित है।‎

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *