Possibility of rain in 21 districts of Bihar | बिहार के 20 जिलों में बारिश..4 में लू का अलर्ट: पटना में लोगों को गर्मी से राहत नहीं, अबतक सामान्य से 60% कम बारिश – Patna News

बिहार के 20 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 4 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें औरंगाबाद, अरवल, रोहतास और भोजपुर शामिल हैं।

.

इसके अलावा पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, बक्सर आदि जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।

बिहार में मानसून की एंट्री 20 जून को हो गई थी, लेकिन पिछले 48 घंटे से मानसून ट्रफ लाइन रक्सौल के पास रुकी है। अगले तीन से चार दिनों में आगे बढ़ने की संभावना है।

अब ग्राफिक्स के जरिए देखिए 25 और 26 जून को कहां-कहां बारिश हो सकती है …

पूर्णिया में महानंदा, कनकई और परमान नदी खतरे के निशान पर

नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश के कारण पूर्णिया में महानंदा, कनकई और परमान खतरे के निशान पर है। रविवार से कई गांव में पानी घुसा हुआ है। ग्रामीण बस्तियों में कटाव जारी है। करीब 30 हजार की आबादी को बाढ़ का डर है। अभी 50 से अधिक घरों पर कटाव का डर है। ग्रामीण मो. जुनैद, शफीक आलम और सहरोज अपने आशियाना तोड़ पलायन करने को मजबूर हैं।

सीमालबारी नगराटोल में करीब 40 घरों में कनकई नदी का पानी घुस गया है। यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों के सामने पीने के पानी और खाने की समस्या है। अब तक कोई अधिकारी गांव तक नहीं पहुंचा।

अमौर के निचले इलाके में नदी का पानी घुस गया है।

अमौर के निचले इलाके में नदी का पानी घुस गया है।

नेपाल में बारिश से पूर्णिया में 3 नदियां उफान पर है।

नेपाल में बारिश से पूर्णिया में 3 नदियां उफान पर है।

30 हजार की आबादी पानी भरने से प्रभावित हुई है।

30 हजार की आबादी पानी भरने से प्रभावित हुई है।

पटना में जानिए कब होगी बारिश

पटना में अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पूरे दिन चिलचिलाती धूप निकलेगी और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे। अधिकतम तापमान 35 से 40 और न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में पटना में बारिश होने की उम्मीद है।

बिहार में अब तक बारिश में 60 फीसदी की कमी

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में सबसे ज्यादा बारिश भभुआ में 28.2 एमएम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अब तक बिहार में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। 23 जून तक 101.6 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 40.9 एमएम बारिश हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *