Possibility of rain in 10 districts today | झारखंड के 10 जिलों में बारिश के आसार: आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका,बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक डिप्रेशन का दिख रहा असर – Ranchi News

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन की वजह से झारखंड का मौसम बदल रहा है। राज्य से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन बरसात के मौसम की तरह बारिश हो रही है। बीते चार दिनों से दोपहर बाद रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो जा रही है। मौसम विभाग के

.

इन जिलों में बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शामिल है। यहां पर दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण पुरवैया हवा झारखंड की तरफ आ रही है। हवा में नमी है। इसके चलते हल्की-फुल्की बारिश देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 22 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। राज्य में इसका असर पड़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है। इसके असर से राजधानी सहित अन्य इलाकों में 23 से 25 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रहने वाला है। पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा का अधिकतम 33 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *