Politics on Balodabazar violence- Deputy CM Arun Saw said | बलौदाबाजार हिंसा पर राजनीति: डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- सतनामी समाज को सबसे ज्यादा प्रताड़ना कांग्रेस सरकार में झेलनी पड़ी, तब शिव डहरिया मंत्री थे – Mungeli News


बलौदाबाजार हिंसा को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेसी नेता शिव डहरिया ने भाजपा की तुलना औरंगजेब की है। जिसके बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, पिछले पांच साल में जब शिव डहरिया मंत्री थे और कांग्रेस की सरकार थी, तब

.

दरअसल, अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, शिव डहरिया को पहले आरंग की जनता ने हराया और अब लोकसभा में जांजगीर की जनता ने हरा दिया। जनता से नकारे जाने के बावजूद वो इस तरह की बात कह रहे है।

उन्होंने कहा कि सतनामी समाज का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है। देश में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर को प्रतिष्ठापित करने और उनका मान सम्मान एवम गौरव बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है। डॉ. अंबेडकर के साथ क्या व्यवहार कांग्रेस पार्टी ने किया है। ये पूरा देश जानता है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सीधे तौर पर शिव डहरिया को कहा कि, सतनामी समाज को भड़काने का काम उन्हें नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के भड़काने पर कितनी बड़ी घटना बलौदाबाजार में हुआ है ये सबने देखा है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेता शिव डहरिया सतनामी समाज के हितैषी नहीं है। इस तरह की बयानबाजी बंद करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *