Police put Congressmen under house arrest in Badaun | बदायूं में कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट: संभल हिंसा पीड़ितों से मिलने निकले थे, जिलाध्यक्ष बोले- सत्ता का दुरुपयोग कर रहे भाजपाई – Badaun News

बदायूं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दर्जनभर से अधिक नेताओं को पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया। वजह थी कि ये सभी संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे।

.

दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज संभल पहुंचने का कार्यक्रम जारी किया था। उनके समर्थन में यहां के कांग्रेसियों ने भी संभल जाने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह को उनके आवास पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला, महासचिव इकलास और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामरतन पटेल के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया।

सत्ता पक्ष कर रहा मनमानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल हिंसा में पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। बदायूं के अलावा कई जिलों के जिला अध्यक्ष भी संभल जा रहे थे। हम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ संभल के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान हमारे कार्यकर्ताओं के साथ हमें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी से मिलने जाने के लिए रोकना एक पोषित इमरजेंसी है। सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन जो कर रहा है। इसकी निंदा करते हैं। जिले से करीब 15 लोगों का डेलिगेशन संभल में पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाला था।

वजीरगंज के कांग्रेसी भी शामिल इसमें कुछ वजीरगंज, बिसौली व इस्लामनगर से शामिल होते लेकिन पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *