PM Modi LIVE Narendra Modi NDTV World Summit Live Photos Update | मोदी बोले- कांग्रेस माओवादी आतंक छिपाती है: राहुल का नाम लिए बिना कहा- संविधान की किताब लेकर नाचने वाले नक्सलियों के रक्षक

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को NDTV वर्ल्ड ग्लोबल समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस माओवादी आतंक को छिपाती है। इनके शासन में देश का करीब हर बड़ा राज्य नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक की चपेट में था।

आगे उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- मैं बहुत जिम्मेदारी से बोलता हूं, जो माथे पर संविधान लेकर नाचते हैं। वो आज भी माओवादियों की रक्षा में दिन रात लगे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता। अब भारत सर्जिकल-एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर करके दुश्मन को जवाब देता है। भारत रुकने के मूड में नहीं है। हम न रुकेंगे, न थमेंगे, 140 करोड़ देशवासी मिलकर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

PM मोदी के संबोधन की 6 बड़ी बातें…

  1. डिजिटल ट्रांजैक्शन पर- भारत में एक समय बदलाव हुआ था। एक इकोसिस्टम इसके गुण गाते रहता है। आज रिफॉर्म कंविक्शन के कारण हो रहे है। IMF कहता है भारत के रिफॉर्म के बोल्डनेस को देख रहे है। आज दुनिया का 50 फीसदी रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में ही होता है।
  2. निजीकरण पर- देश के लोगों से देश को असली ताकत मिलती है। इसका उपयोग तभी सही हो पाता है, जब सरकार का उनके जीवन में न दखल हो न दबाव हो। जहां ज्यादा लोकतांत्रिकरण होगा, वहां उतनी स्पीड आएगी। लेकिन दुर्भाग्य से देश में 60 साल सरकार चलाने वाली कांग्रेस ने पॉलिसी के सरकारी करण पर जोर दिया। बीते 11 साल में हमने पॉलिसी के लोकतांत्रिकरण का काम किया है।
  3. बैकिंग रिफॉर्म्स पर- बैंकिंग में 60 के दशक में इंदिरा गांधी ने बैंक का सरकारीकरण किया। उन्होंने कहा कि देश के आम लोगों तक बैंकिंग सुविधा पहुंचानी है। लेकिन कांग्रेस ने बैंक को देश की जनता से दूर कर दिया। गरीब बैंक के गेट तक जाने में डरता था। 2014 में हमारी सरकार बनी तब देश की 50 फीसदी जनता के पास खुद का बैंक खाता नहीं था।
  4. 24 घंटे पेट्रोल पंप पर- 2014 से पहले सरकारीकरण की सोच हावी थी। सरकारी खजाने से सब्सिडी न देने पड़े इसलिए कांग्रेस सरकार रात 8 से सुबह 8 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने पर विचार कर ही थी। आज 24 घंटे बेरोकटोक पंप खुले रहते हैं। कांग्रेस के समय में गैस का एक कनेक्शन पाने के लिए एमपी से लिखवाना पड़ता था। 2014 में कांग्रेस मुझे ज्यादा जानती नहीं थी। वे जनता को साल में 6 या 9 गैस सिलेंडर देने की प्लानिंग कर रही थी। हमने सत्ता में आकर 10 करोड़ गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर दिया।
  5. गरीबी पर- पिछले 11 साल में हमारी सरकार ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से निकाला है। इसलिए हमारी सरकार पर भरोसा है। आज भारत में गरीब, वंचितों की सेवा के लिए समर्पित सरकार है। हम पिछड़ों को प्राथमिकता देते हैं। उन्हें आगे रखते हैं।
  6. माओवाद पर- कांग्रेस के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया। इस आतंक के कई पीड़ित दिल्ली आए थे। उनके अंग भंग थे। ये माओवादी के आतंक के शिकार थे। इनमें कई लोगों के दोनों पैर कट चुके थे। 7 दिन रहे, हाथ-पैर जोड़कर कहा कि हमारी बात दुनिया तक पहुंचाएं। माओवाद आतंक के ठेकेदारों ने इस जुर्म के शिकार लोगों की कथा दुनिया के सामने नहीं पहुंचने दी।

पीएम मोदी के भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:45 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

PM बोले- बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। पिछले 75 घंटों में ही 303 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक जमाने में जिनका 3 नॉट 3 चलता था, आज वो 303 सरेंडर हुए हैं। इनमें से किसी पर 1 करोड़, किसी पर 15 लाख और किसी पर 5 लाख का इनाम घोषित था।

03:27 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- कांग्रेस शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया

पीएम मोदी ने NDTV समिट में कहा कि दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर की बहुत चर्चा हुई है। नक्सलवाद, हकीकत में माओवाद आतंकी कथा में आपको सुनाता हूं। कांग्रेस के शासन में अर्बन नक्सल का इकोसिस्टम कुछ तरह से आज भी हावी है।

उन्होंने आगे कहा- हमारे देश में आतंकवाद की चर्चा होती थी। कांग्रेस के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया। इस आतंक के कई पीड़ित दिल्ली आए थे। उन अंग भंग थे। ये माओवादी के आतंक के शिकार थे। इनमें कई लोगों के दोनों पैर कट चुके थे। 7 दिन रहे, हाथ-पैर जोड़कर कहा कि हमारी बात दुनिया तक पहुंचाए।

03:25 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- साल में देशवासियों की 2.5 लाख की बचत तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनकम टैक्स, GST घटाए गए हैं। 12 लाख की इनकम पर जीरो टैक्स किया गया है। बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। एक साल में देशवासियों को 2.5 लाख करोड़ की बचत होना तय है।

03:20 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- भारत के पास खुद का 4G नेटवर्क 

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों इसकी चर्चा रही कि BSNL ने मेड इन इंडिया 4G लॉन्च किया। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत उन टॉप 5 देशों में शामिल है जिनके पास खुद का बनाया 4G स्टैग है।

03:18 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- हमने 11 साल में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से निकाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- पिछले 11 साल में हमारी सरकार ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से निकाला है। इसलिए हमारी सरकार पर भरोसा है। आज भारत में गरीब, वंचितों की सेवा के लिए समर्पित सरकार है। हम पिछड़ों को प्राथमिकता देते हैं। उन्हें आगे रखते हैं।

03:14 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने कहा- 2014 में कांग्रेस मुझे ज्यादा जानती नहीं थी

NDTV वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले सरकारी करण की सोच हावी थी। सरकारी खजाने से सब्सिडी न देने पड़े इसलिए कांग्रेस सरकार रात 8 से सुबह 8 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने पर विचार कर ही थी। आज 24 घंटे बेरोकटोक पंप खुले रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस के समय में गैस का एक कनेक्शन पाने के लिए एमपी से लिखवाना पड़ता था। 2014 में कांग्रेस मुझे ज्यादा जानती नहीं थी। वे जनता को साल में 6 या 9 गैस सिलेंडर देने की प्लानिंग कर रही थी। हमने सत्ता में आकर 10 करोड़ गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर दिया। उन लोगों ने यह कभी सोचा भी नहीं था। 10 करोड़ घरों में गैस सिलेंडर पहुंचा। यह होता है व्यवस्था का लोकतांत्रिकरण।

03:11 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

PM बोले- कांग्रेस ने बैंक को जनता से दूर किया

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बैंक को देश की जनता से दूर कर दिया। गरीब बैंक के गेट तक जाने में डरता था। 2014 में हमारी सरकार बनी तब देश की 50 फीसदी जनता के पास खुद का बैंक खाता नहीं था। बड़ी आबादी इससे वंचित थी। वो लोग महंगा ब्याज लेने पर मजबूर थे। हमने ये सब बदल दिया है। हमने बैंकिंग सेक्टर का लोकतांत्रिकरण किया, उसमें रिफॉर्म किया। हमने 50 करोड़ जनधन खाते खोले। दुनिया के टोटल बैंक अकाउंट से ज्यादा भारत में बैंक अकाउंट है।

03:07 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कहा- G7 देशों के साथ व्यापार 60% से अधिक बढ़ा

03:04 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हो रहे

पीएम मोदी ने NDTV समिट ने कहा- भारत में एक समय बदलाव हुआ था। एक इकोसिस्टम इसके गुण गाते रहता है। आज रिफॉर्म कन्विक्शन के कारण हो रही है। IMF कहता है भारत के रिफॉर्म के बोल्डनेस को देख रहे है। आज दुनिया का 50 फीसदी रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में ही होता है। फिन टेक की दुनिया में ये आज भारत का मिजाज बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा- मोदी है तो मिजाज की बात करता है, स्वभाव की नहीं। देश के लोगों से देश को असली ताकत मिलती है। इसका उपयोग तभी सही हो पाता है, जब सरकार का उनके जीवन में न दखल हो न दबाव हो।

02:59 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- गूगल भारत के AI स्पेस में 15 बिलियन डॉलर निवेश करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि IMF ने भारत की ग्रोथ को रिवाइंड किया। कुछ दिन पहले ही गूगल ने भारत के AI स्पेस में 15 बिलियन डॉलर के बड़े निवेश की घोषणा की। आज ग्रीन एनर्जी, सेमी-कंडक्टर के एरिया में निवेश हो रहे हैं।

02:55 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- 2024 में भारत ने 4.5 लाख करोड़ रुपए का एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट किया

पीएम मोदी ने कहा- कोरोना का असर कम नहीं हुआ था और दुनिया के कोन-कोने में कॉन्फ्लिक्ट बढ़ने लगे, युद्ध होने लगा। सवाल उठा भारत की ग्रोथ का क्या होगा। फिर भी भारत ने इन सभी सवालों को गलत साबित कर दिया। भारत आगे बढ़ता रहा। फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनता रहा। भारत की ग्रोइंग रेट 7.2% रही है। पिछले साल के मुकाबले भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 7 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल भारत ने करीब 4.5 लाख करोड़ रुपए का एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट किया। कितने ही देशों की अस्थिर रेटिंग के बीच भारत की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया गया।

02:52 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- हमने रिकॉर्ड समय में कोविड वैक्सीन बनाई

पीएम मोदी ने कहा- कोविड के वक्त दुनिया जिंदगी-मौत के साए में जी रही थी। दुनिया सोच रही थी। इतनी बड़ी आबादी वाला देश कोविड से कैसे जूझेगा। भारत ने हर कयास को झूठा साबित किया, हमने मुकाबला किया, तेजी से वैक्सीन बनाई, रिकॉर्ड समय में वैक्सीन लगाई।

02:46 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

16 अगस्त: PM मोदी बोले- 21वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की होगी

PM मोदी ने आंध्रप्रदेश के कुर्नुल में जनसभा को संबोधित किया था।

PM मोदी ने आंध्रप्रदेश के कुर्नुल में जनसभा को संबोधित किया था।

एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश के कुर्नूल में 13,430 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया था। इस मौके पर मोदी ने कहा था कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब भारत ‘विकसित भारत’ बन चुका होगा। मैं दावे से कहता हूं कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की,140 करोड़ हिंदुस्तानियों की सदी होने वाली है। पूरी खबर पढ़ें…

02:46 PM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

15 अक्टूबर: PM बोले थे- बुजुर्गों से युवाओं को जंगलराज की कहानी सुनवाइए

PM नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 15 अक्टूबर को बिहार के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली बात की। PM ने बिहार के एक कार्यकर्ता ओमप्रकाश से पूछा था- जंगलराज को लेकर लगी प्रदर्शनी आपने देखी है क्या। आपके जिले में लगी है क्या? उन्होंने कहा था- जी, हमारे यहां भी लगी है। PM ने कहा- 18 से 45 साल के लोगों को बहुत डिटेल से जंगलराज के बारे में बताइए। बुजुर्ग लोगों से उन्हें किस्से सुनवाइए। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *