Patiala BJP leader gunman suspicious death | पटियाला में भाजपा नेता के गनमैन की मौत: कार में पाया गया मृत, माथे पर लगी गोली, ड्यूटी पर आने से पहले किया फोन – Patiala News


पंजाब में पटियाला के भवानीगढ़ में एक भाजपा नेता के सरकारी गनमैन की संदिध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी कार में मृत अवस्था में पाया गया। उसके माथे पर गोली लगी थी। गनमैन का शव चालक सीट पर पड़ा था।

.

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता एवं एफसीआई के निदेशक जीवन कुमार गर्ग ने अपने गनमैन की मौत की पुष्टि की है। मृतक की पहचान कांस्टेबल नवजोत सिंह के रुप में हुई है। वह पटियाला का रहने वाला था। भाजपा नेता ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे कांस्टेबल नवजोत सिंह ने ड्यूटी पर आने से पहले उन्हें फोन किया था और अपने आने के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद वह कई घंटे तक ड्यूटी पर नहीं आ सका तो उन्होंने नवजोत को दुबारा फोन किया, लेकिन इस बार उसका फोन रिसिव नहीं हो सका। जिसके बाद पता चला कि उसका शव कार में गांव जलाना के पास से बरामद हुआ।

पसियाना थानाध्यक्ष तरनवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कांस्टेबल को माथे में गोली कैसे लगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *