Pathankot Army Vehicle Accident Case Dholpur Jawan Ram Kishore Martyr | पठानकोट में धौलपुर का जवान शहीद: 9 दिन पहले ही छुट्‌टी से ड्यूटी पर लौटे थे; कल आएगी पार्थिव देह – Rajakhera News

पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को हादसे में राजस्थान के जवान रामकिशोर शहीद हो गए। जवान धौलपुर जिले के राजाखेड़ा के रहने वाले थे। रामकिशोर के परिवार को पठानकोट बेस कैंप से शहादत की सूचना मिली। हादसे में शहीद हुए जवान रामकिशोर वर्तमान में कुमायूं रेजिमें

.

धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया- जवान रामकिशोर ड्यूटी के दौरान ट्रैवल कर रहे थे। उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। शहीद होने की खबर मिली है। शहीद की पार्थिव देह शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच गांव पहुंचेगी।

जवान रामकिशोर के शहादत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जवान रामकिशोर के शहादत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

20 दिन की छुट्‌टी बिताकर ड्यूटी पर गए थे रामकिशोर 11 सितंबर को हो 20 दिन की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गए थे। रामकिशोर साल 2019 में आर्मी में भर्ती हुए थे। उनके घर में बुजुर्ग माता-पिता के साथ तीन बड़े भाई और दो बहनें हैं। रामकिशोर चार भाइयों में सबसे छोटे थे।

वे वर्तमान में कुमायूं रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे थे। उनकी शादी 7 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के जरारी गांव निवासी दिव्या के साथ हुई थी।

माता पिता के साथ जवान रामकिशोर की फाइल फोटो।

माता पिता के साथ जवान रामकिशोर की फाइल फोटो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *