Panipat Woman Files Complaint Husband In Laws Dowry Harassment Case | Rohtak News | पानीपत में दहेज के लिए मारपीट: पति समेत पूरे परिवार पर प्रताड़ना का आरोप, घर से निकाला, बच्चों से मिलने से भी रोका – Matlouda News


पानीपत में महिला के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने का ताना देने लगे और मारपीट करने लगे। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाना इसराना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार रोहतक के गांव भराण की शारदा रानी की शादी 2017 में पानीपत में अजमेर से हुई थी। शारदा के पिता सुरेश कुमार ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर बेटी को विदा किया था। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

पति समेत पूरे परिवार पर मारपीट का आरोप

शारदा ने बताया कि उसकी सास वीरमति, ससुर भीम सिंह और जेठ प्रीतम सिंह रोजाना मारपीट करते थे। उसे दहेज कम लाने के ताने दिए जाते थे। उसका पति बिजली मिस्त्री है। वह भी परिवार का साथ देते हुए उसके साथ मारपीट करता था।

जेठ पर इज्जत पर हाथ डालने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका जेठ शराब के नशे में रहता था और कई बार उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की। जब शारदा ने इस प्रताड़ना का विरोध किया, तो ससुर और जेठ उसे मारपीट कर उसके पिता के घर छोड़ गए। उसे अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *