पानीपत की थाना इसराना अंतर्गत एक गांव से 21 वर्षीय लड़की लापता हो हुई। परिजनों ने थाना इसराना में मामला दर्ज कराया। पुलिस लड़की को ढूंढने का प्रयास कर रही है। लड़की के पिता ने बताया कि मैं मेहनत मजदूरी का कार्य करता हूं। मेरे दो लड़के और एक लड़की है।
.
लड़की घर पर ही रहती थी और कहीं बाहर आती-जाती नहीं थी। मेरी लड़की 24 नवंबर को शाम 4 बजे घर में किसी को नहीं बात कर अचानक गायब हो गई। मेरी लड़की ने सफेद कुर्ता पाजामा, पैरों में लाल चप्पल पहनी है, जिसका कद 5 फुट 4 इंच है। शाम के समय जब हम घर पहुंचे तो हमें लड़की घर पर नहीं मिली।
हमने सब जगह ढूंढा पर कही नहीं मिली। लड़की के पिता के बयान पर थाना इसराना पुलिस ने मामला दर्ज किया। लड़की को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।