पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती करौली पंचायत समिति स्थित नेहरू उद्यान में मनाई गई।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती करौली पंचायत समिति स्थित नेहरू उद्यान में मनाई गई। इस मौके पर पंचायत समिति की प्रधान हुकुम बाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और जवाहरल
.
पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रधान हुकुम बाई ने पंडित नेहरू के जीवन और उनके द्वारा देश के विकास के लिए किए योगदान याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
पीसीसी सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती सभी को माननी चाहिए। नेहरू ने देश की स्वतंत्रता के लिए अनगिनत संघर्ष किए और स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका बच्चों के प्रति विशेष स्नेह और प्रेम सभी जानते हैं। नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन और शिक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। नेहरू का दृष्टिकोण हमेशा प्रगतिशील और आधुनिक था। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई सुधार किए और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई। उनके विचार और आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। सबको नेहरू के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के जीवन और देश के लिए किए गए कार्यों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पीसीसी सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज, पीसीसी सदस्य महेंद्र सूरौठिया, जिला सचिव शिवकुमार शर्मा, लीगल सेल जिला अध्यक्ष ललित शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि जलधारी मीना, योगेश व्यास, सतीश शर्मा, प्यारेलाल सहित अन्य मौजूद रहे।