पंचकूला में बैठक करते प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा व अन्य।
पंचकूला प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा अपने पंचकूला प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण बैठकें ली। जिला मुख्यालय पंचकमल में आयोजित बैठक में संगठन पर्व 2024 के तहत चलाए सदस्यता अभियान में उत्तम प्रदर्शन क
.
सभी बूथों पर समूह में सुनने का दिया निर्देश
फणीन्द्र नाथ ने बताया कि अगले हफ्ते प्रदेश में चलाए सदस्यता अभियान की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में होनी है। जिसमें जिला अनुसार चलाए सदस्यता अभियान की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। फणीन्द्र नाथ ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से इस माह के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ज़िले के सभी बूथों पर समूह में सुनने का भी निर्देश दिया।

प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा।
डेटा अपलोडिंग का चल रहा कार्य
बैठक में जिला प्रधान दीपक शर्मा ने पंचकूला में चलाए सदस्यता अभियान की सफलता का कार्यकर्ताओं को देते हुए प्रदेश संगठन के प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। दीपक शर्मा ने कहा कि सक्रिय सदस्यों द्वारा मुहैया कराई व्यक्तिगत जानकारी के प्रमाणन हेतु तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य अजय शर्मा, विशाल सेठ, परमजीत कौर जिला मुख्यालय पर नियमित उपस्थित रह कर डेटा अपलोडिंग का कार्य करवा रहे है।
ये रहे शामिल
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला महामंत्री वीरेंदर राणा, परमजीत कौर, चुनाव सह अधिकारी रंजीता मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अनुराधा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबना, मंडलो एवं मोर्चो के प्रधान व अन्य उपस्थित रहे।