पंचकूला में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते जजपा पदाधिकारी।
पंचकूला में जजपा ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। किरण पूनिया को महिला विंग की प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। मयंक लांबा को कालका का प्रधान और बलवंत राणा को कालका हलके का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोहन लाल गुजर को पंचकूला हलके का अध्यक्ष बनाया ग
.
दुष्यंत चौटाला का किया धन्यवाद
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके सेक्टर 21 स्थित निवास पर मुलाकात की। पदाधिकारियों ने बुके देकर और मिठाई खिलाकर अपनी नियुक्ति के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का भरोसा भी दिलाया।

पूर्व डिप्टी सीएम काे मिठाई खिलाते हुए जजपा के नए पदाधिकारी।
बोले-नए लोगों को पार्टी से जोड़ें
दुष्यंत चौटाला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी जिला पंचकूला में पार्टी संगठन को मजबूत करें। हर गांव और वार्ड में जाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। 15 जून से शुरू हो रहे पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाए। इस मौके पर सुरजीत सिंह सोण्डा, रणधीर चीका, धर्मवीर सिहाग, रणधीर सिंह झाजड़ा, रविन्द्र सांगवान, राजेश निषाद, केसी भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।