Pakistan Terror Attack Firing Case; 7 Killed In Gwadar | Pakistan News | पाकिस्तान में आंतकी हमला, लोगों को नींद में गोली मारी: 7 की मौत; PM शहबाज ने कहा- हम आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ग्वादर शहर पाकिस्तान की पोर्ट सिटी के रूप में जाना जाता है। - Dainik Bhaskar

ग्वादर शहर पाकिस्तान की पोर्ट सिटी के रूप में जाना जाता है।

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे।

पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने घटना को देश के दुश्मनों की कायराना हरकत करार दिया है। शरीफ शरीफ ने कहा है कि, “हम आतंकवाद को मिटाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”

ग्वादर स्टेशन के SHO मोहसिन अली ने कहा है कि मारे गए 7 लोगों के शवों और घायल व्यक्ति को ग्वादर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमले में घायल हुए व्यक्ति को ग्वादर अस्पताल ले जाया गया है।

हमले में घायल हुए व्यक्ति को ग्वादर अस्पताल ले जाया गया है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा की
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की है। बुगली ने हमले को खुला आतंकवाद बताया है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों को सहायता दी जाएगी। बुगती ने कहा है कि, “हम आतंकवादियों और उनके मददगारों का पीछा करेंगे।इन्हें पकड़ने के लिए जिन भी चीजों की जरूरत होगी, हम उनका इस्तेमाल करेंगे।”

दूसरी ओर, बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लंगौ ने कहा कि निर्दोष मजदूरों की हत्या एक कायरतापूर्ण काम है। हम इससे सख्ती से निपटेंगे। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उस स्थान पर पहुंच गए हैं जहां हमला हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों से संपर्क किया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

3 हफ्ते पहले 11 लोगों की हुई थी हत्या

इस घटना के तीन हफ्ते पहले बलूचिस्तान के नुशकी जिले में अज्ञात हमलावरों ने 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अज्ञात हमलावरों ने 2 अलग -अलग जगहों पर लोगों को गोली मारी थी। इसमें 9 मृतक बस से सफर कर रहे थे, जिस दौरान उन पर हमला हुआ। वहीं अन्य घटनाओं में 2 लोगों की मौत हुई थी और 3 अन्य लोग घायल हुए थे।

इसके अलावा 20 मार्च को भी सुरक्षा बलों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी (GPA) कॉलोनी में बंधूकदारियों के हमले को विफल कर दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के चुनाव आयोग, कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों वाले परिसर में गोलीबारी के बाद कई विस्फोट सुने थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *