Pakistan appoints ISI chief as new National Security Advisor | पाकिस्तान ने ISI चीफ को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया: असीम मलिक को जिम्मेदारी मिली; भारत ने पूर्व RAW चीफ को NSAB चेयरमैन बनाया था


कराची1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
असीम मलिक 29 अप्रैल को पाकिस्तान के NSA बने। इसका ऐलान मीडिया में आधी रात किया गया। - Dainik Bhaskar

असीम मलिक 29 अप्रैल को पाकिस्तान के NSA बने। इसका ऐलान मीडिया में आधी रात किया गया।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच अब पाकिस्तान ने ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया है।

यह अपॉइंटमेंट 29 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मीडिया में नोटिफिकेशन आज आधी रात जारी किया गया। असीम मलिक को सितंबर 2024 में ISI चीफ बनाया गया था।

अप्रैल 2022 में मोईद यूसुफ के बाद से पाकिस्तान में कोई NSA नहीं था। इस अपॉइंटमेंट के बाद असीम मलिक के पास अब दो जिम्मेदारियां (ISI चीफ और NSA) होंगी।

इससे पहले 30 अप्रैल को भारत सरकार ने NSA बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW, रॉ) के पूर्व प्रमुख रहे आलोक जोशी को इसका नया चेयरमैन बनाया गया।

असीम मलिक की अपॉइंटमेंट का ऑफिशियल नोटीफिकेशन।

असीम मलिक की अपॉइंटमेंट का ऑफिशियल नोटीफिकेशन।

NSAB में 6 सदस्य, इनमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पूर्व अफसर

भारत सरकार के फैसले के बाद, अब NSAB में 6 सदस्य भी होंगे। इनमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पूर्व अफसर हैं। साथ ही पूर्व डिप्लोमैट और पूर्व IPS अफसर को भी इसमें शामिल किया गया है।

यह फैसला पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक में हुआ। NSAB राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को इनपुट देगा। पूरी खबर पढ़ें…

पाकिस्तान मंत्री बोले- भारत 36 घंटे में हमला कर सकता है

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर भारत के अगले 24-36 घंटे में हमला करने का दावा किया।

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर भारत के अगले 24-36 घंटे में हमला करने का दावा किया।

इससे पहले मंगलवार-बुधवार देर रात पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया था कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

तरार ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम घटना के बहाने ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में हमेशा इसकी निंदा की है।

आगे यह भी बताया कि अगर भारत कोई सैन्य हमला करता है, तो पाकिस्तान उसका निश्चित और कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हम हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद किया बुधवार देर रात भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरबेस बंद कर दिया। यानी पाकिस्तान की सभी तरह की फ्लाइट 23 मई तक भारतीय एयरस्पेस में नहीं उड़ सकेंगी। भारत ने पाकिस्तान के लिए नोटिस टु एयरमैन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई फ्लाइट इंडियन जोन में आती है, तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। पाकिस्तान ने 23 अप्रैल को भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया था।

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद आया। यह मीटिंग एक घंटे चली। हालांकि यह नहीं बताया गया कि एयरस्पेस बंद करने का फैसला इसी बैठक में लिया गया।

पहलगाम हमले के बाद भारत के पाकिस्तान पर बड़े फैसले

पहलगाम हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए पहलगाम के नजदीक बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक भी था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमला उस वक्त किया गया, जब बायसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

—————————-

ये खबरें भी पढ़ें…

पाकिस्तानी लौटाए जा रहे, सीमा हैदर को क्यों मिली छूट:वकील का दावा- सारे डॉक्यूमेंट्स ATS के पास, लिस्ट में नाम नहीं, बेटी बनी कवच

‘मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब बहू भारत की हूं। मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, इसलिए मुझे यहीं रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं।‘ पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेजा जा रहा है। तब दो साल से भारत में रह रही सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर कर अपने लिए रियायत मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *